Category: आवाजाही, कानाफूसी, सुख-दुख, इंटरव्यू... Published on Sunday, 27 November 2011 00:14 Written by B4M
नवभारत टाइम्स से खबर है कि अनुराग अन्वेषी ने इस्तीफा दे दिया है. वे समाचार संपादक बनकर अमर उजाला से जुड़ने जा रहे हैं. अनुराग नोएडा स्थित कारपोरेट आफिस में अपनी सेवाएं देंगे. अमर उजाला, नोएडा से दूसरी खबर यह है कि रवि राव ने यहां से इस्तीफा दे दिया है. वे अपनी नई पारी नोएडा में ही दैनिक जागरण के साथ शुरू कर रहे हैं. दैनिक जागरण, नोएडा से खबर है कि यहां से विप्लव चतुर्वेदी ने विदाई ले ली है. वे सब एडिटर के रूप में अमर उजाला, नोएडा से जुड़ रहे हैं.
हिंदुस्तान, दिल्ली से खबर है कि मिथिलेश कुमार यहां से इस्तीफा देकर इंदौर में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने जा रहे हैं. इसके पहले भी वे भास्कर को अपनी सेवाएं दे चुके हैं. वे स्पोर्टस डेस्क पर काम करेंगे. इंदौर से दूसरी खबर है कि दैनिक भास्कर में ललित उपाध्याय को फिर से सिटी चीफ बना दिया गया है. पहले भी ललित भास्कर में सिटी चीफ थे परन्तु वे जागरण के साथ जुड़ गए थे, जिसके बाद रुमनी घोष को सिटी चीफ बना दिया गया था. अब दुबारा उन्होंने वापसी कर ली है.
अमर उजाला, उन्नाव से खबर है कि अंकित मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है. खबर है कि वे अपनी नई पारी राष्ट्रीय सहारा के साथ शुरू करने जा रहे हैं. नए लांच होने जा रहे खबर इंडिया न्यूज चैनल से खबर है कि अजय कुमार ने यहां सीनियर कैमरामैन के रूप में ज्वाइन कर लिया है. वे इसके पहले जीएनएन से जुड़े हुए थे.