Bhadas4Media

Switch to desktop Register Login

NO.1 Indian Media Portal : भारतीय मीडिया की खबरों का सबसे बडा पोर्टल

आई नेक्‍स्‍ट के सीईओ हैं या सीओओ हैं आलोक सांवल!

आई नेक्‍स्‍ट में आलोक सांवल को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं. खासकर आई-नेक्‍स्‍ट में काम करने वाले कर्मचारियों में. आई नेक्‍स्‍ट के सभी बारहों एडिशन में अक्‍टूबर माह में किसी का इंक्रीमेंट और प्रमोशन नहीं हुआ है. सूत्रों का कहना है कि यहां अप्रैल और अक्‍टूबर में ही इंक्रीमेंट और प्रमोशन किए जाते हैं. पर अब जो आलोक सांवल का मेल आई नेक्‍स्‍ट के लोगों के पास आ रहा है, उसको लेकर इनके बीच तरह तरह की बातें हो रही हैं.

अब तक आलोक सांवल आई नेक्‍स्‍ट के संपादक और सीईओ हुआ करते थे, परन्‍तु नए मेल में संपादक के साथ सीओओ लिखकर आ रहा है. इसको लेकर ही आई नेक्‍स्‍ट के पत्रकार पशोपेश में हैं. सूत्रों का कहना है कि पत्रकार इसी चर्चा में मशगूल है कि प्रबंधन ने आलोक सांवल को प्रमोट किया है या डिमोट. पद को लेकर ये चर्चाएं अब बाहर भी निकलने लगी हैं. पत्रकार अपने अपने हिसाब से इसकी व्‍याख्‍या भी कर रहे हैं.

कानाफूसी कटेगरी के लिए एक पत्रकार द्वारा भेजा गया पत्र.

कापीराइट (c) भड़ास4मीडिया के अधीन.

Top Desktop version