Category: सुख-दुख... Created on Monday, 16 July 2012 21:09 Written by B4M
असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का कहना है कि लड़की के साथ बदसलूकी के मामले में स्थानीय समाचार चैनल के पत्रकार की भूमिका अनैतिक थी. सूचना के अधिकार पर काम करने वाले कार्यकर्ता अखिल गोगोई ने भी पत्रकार पर आरोप लगाया था कि उन्होंने पब के बाहर खड़ी लड़की के साथ बदसलूकी करने के लिए लोगों को उकसाया था. इन आरोपों के बीच पत्रकार गौरव ने चैनल तथा पत्रकार संगठन से इस्तीफा दे दिया है.
पत्रकारों से बातचीत करते हुए तरुण गोगोई ने कहा कि ये मामला अनैतिक पत्रकारिता का है. इस हादसा को कैमरे में कैद करना भले ही काम का हिस्सा हो लेकिन पत्रकार को अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए पुलिस को भी सूचित करना चाहिए था. तरुण ने कहा कि मीडिया सरकार और खासतौर पर पुलिस पर आरोप लगा रही है लेकिन पत्रकारों को भी समाज में अपनी अहम भूमिका निभानी चाहिए. पर इस मामले में वे बुरी तरह से फेल हो गये हैं.