Bhadas4Media

Switch to desktop Register Login

NO.1 Indian Media Portal : भारतीय मीडिया की खबरों का सबसे बडा पोर्टल

आईपीएस ने सुब्रत राय से शिकायत कर रिपोर्टर को डेस्क पर पहुंचाया

यह कानाफूसी पटना से है. राष्ट्रीय सहारा, पटना के एक रिपोर्टर को एक आईपीएस ने रिपोर्टिंग से हटवाकर डेस्क पर पहुंचवा दिया है. रिपोर्टर का नाम राजीव रंजन बताया जाता है. आईपीएस महोदय हैं अमिताभ दास. सूत्रों के मुताबिक राजीव रंजन ने कोई खबर प्रदेश के नौकरशाही से जुड़ी लिखी. इसमें आईपीएस अमिताभ दास समेत कई लोगों के नाम थे. इस खबरो मनगढ़ंत व झूठी बताते हुए आईपीएस अमिताभ दास ने सहारा के चेयरमैन सुब्रत राय सहारा से संपर्क साधा और रिपोर्टर की शिकायत की.

बताते हैं कि शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सहारा प्रबंधन ने फिलहाल रिपोर्टर को शंटिंग में डाल दिया है. वे अब डेस्क पर बैठकर दूसरों की लिखी खबरें संपादित करने लगे हैं. इस घटनाक्रम की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई है. अगर पूरे प्रकरण के बारे में आपको कुछ नई जानकारी हो तो नीचे दिए गए कमेंट बाक्स का सहारा ले सकते हैं या फिर This e-mail address is being protected from spambots. You need JavaScript enabled to view it. पर मेल कर सकते हैं.

कापीराइट (c) भड़ास4मीडिया के अधीन.

Top Desktop version