मुंबई : खुद को महाराष्ट्र का दूसरे सबसे बड़ा समाचार पत्र समूह बताने वाले श्री अम्बिका प्रिंटर्स एन्ड पब्लिकेशन्स लालबाग मुम्बई के कार्यालय में और महाराष्ट्र के कद्दावर नेता नारायण राणे के समाचार पत्र प्रहार में मजीठिया जांच टीम पहुंची और कई कागजातों की जांच की। इस टीम में शामिल मुम्बई के श्रम आयुक्त कार्यालय की सहायक कामगार आयुक्त सुनीता महेस्कर लढ़े और सरकारी कामगार अधिकारी दयानंद मुले ने जाँच के दौरान कई कर्मचारियों से पूछताछ भी की।
आपको बता दें कि इसके पहले सामना और मिडडे समाचार पत्र में मजीठिया जांच टीम सर्वे कर चुकी है। राणे प्रकाशन प्राइवेट लिमिटेड के समाचार पत्र मराठी दैनिक प्रहार में मजीठिया जाँच टीम के सहायक कामगार आयुक्त वीएन चौधरी, सरकारी कामगार अधिकारी महेश पाटिल और सरकारी कामगार अधिकारी सविता धोत्रे ने कागजातों की जाँच की। श्री अम्बिका प्रिंटर्स एन्ड पब्लिकेसन्स की तरफ से समाचार पत्रों मराठी दैनिक पुण्यनगरी, मुम्बई चौफेर, वार्ताहर और हिंदी दैनिक यशोभूमि सहित कन्नड़ दैनिक कर्नाटक मल्ला का प्रकाशन किया जाता है। इससे पहले सामना समाचार पत्र और मिड डे में मजीठिया जाँच टीम के सहायक कामगार आयुक्त वीएन चौधरी, सरकारी कामगार अधिकारी महेश पाटिल और सरकारी कामगार अधिकारी सविता धोत्रे ने कागजातों की जाँच की।
शशिकांत सिंह
पत्रकार और आरटीआई एक्टिविस्ट
मुंबई
Comments on “अम्बिका प्रिंटर्स और प्रहार में पहुंची मजीठिया जांच टीम”
Comrades, English translation pl.