Connect with us

Hi, what are you looking for?

सुख-दुख

अमिताभ ठाकुर को जेल में लम्बे समय तक बंद रखने की तैयारी है, नया मुक़दमा दर्ज

योगी सरकार बदले की भावना में अंधी होकर काम कर रही है। अमिताभ ठाकुर योगी सरकार की ग़लत नीतियों पर सवाल न उठायें, इसलिए उनको जेल भेज दिया गया।

बात यहीं तक नहीं है। अमिताभ ठाकुर को लम्बे समय तक जेल में बंद रखने की तैयारी है। चर्चा है कि अमिताभ ठाकुर कहीं दूसरे संजीव भट्ट न बन जाएँ।

Advertisement. Scroll to continue reading.

मोदी जी जिस ips अफ़सर से कुपित हैं उसे लम्बे समय से जेल में बंद कराए हुए हैं। संजीव भट्ट को सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं मिल रही।

इधर योगी जी ips अफ़सर अमिताभ ठाकुर पर कुपित हुए तो पहले ज़बरिया रिटायर किया, फिर अरेस्ट कर जेल में डाल दिया। अब कोशिश रहेगी कि अमिताभ ठाकुर जेल से बाहर न निकल पाएँ।

Advertisement. Scroll to continue reading.

इसी क्रम में लखनऊ में नया मुक़दमा दर्ज कर लिया गया है।

लख़नऊ में पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर व उनकी पत्नी नूतन ठाकुर के खिलाफ गोमती नगर थाने में एक और FIR दर्ज की गई है।

Advertisement. Scroll to continue reading.

इस एफआईआर में ठाकुर दम्पत्ति पर पुलिस के साथ मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया गया है।

संदेश साफ़ है।

Advertisement. Scroll to continue reading.

अमिताभ ठाकुर को जेल से निकलने न देना है।

आने वाले दिनों में कुछ और मुक़दमे दर्ज किए जाएँगे, ये भी तय है।

Advertisement. Scroll to continue reading.
2 Comments

2 Comments

  1. अतुल अवस्थी

    August 28, 2021 at 10:39 pm

    अब पता चलेगा कि उत्तर प्रदेश पुलिस क्या चीज है।इस की नौकरी का जलवा व सामान्य व्यक्ति दशा में क्या अंतर है।

  2. मनीष दुबे

    August 28, 2021 at 10:39 pm

    हां तय तो है कि मुकदमे और दर्ज किए जाएंगे…

Leave a Reply

Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

भड़ास को मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप ग्रुप से जुड़ें- Bhadasi_Group

Advertisement

Latest 100 भड़ास

व्हाट्सअप पर भड़ास चैनल से जुड़ें : Bhadas_Channel

वाट्सअप के भड़ासी ग्रुप के सदस्य बनें- Bhadasi_Group

भड़ास की ताकत बनें, ऐसे करें भला- Donate

Advertisement