Connect with us

Hi, what are you looking for?

झारखंड

देवघर से ‘आवाज’ शुरू, उदय शंकर खवाड़े बने स्थानीय संपादक

देवघर। धनबाद से 1947 से प्रकाशित हिन्दी अखबार ‘आवाज’ का प्रकाशन झारखंड के देवघर से भी शुरू हो गया। ‘आवाज’ अखबार का झारखंड में यह तीसरा संस्करण है। अखबार प्रबंधन ने युवा पत्रकार उदय शंकर खवाड़े को यहां कास्थानीय संपादक बनाया है। इससे पहले ‘आवाज’ का हजारीबाग संस्करण लांच किया गया था। यहां युवा पत्रकार नीलेंदु जयपुरियार को स्थानीय संपादक बनाया गया था।

देवघर से आवाज का प्रकाशन होने के बाद देवघर सहित दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, जामताड़ा मे इसका प्रसार होगा। संथाल परगना में अभी प्रभात खबर अखबार का प्रकाशन हो रहा है। आवाज दूसरा अखबार होगा जिसका प्रबंधन देवघर से बाहर का है। जानकारी हो कि उदय शंकर के पिता मुन्नू प्रसाद खवाड़े झारखंड के नामी पत्रकार रहे हैं और बिहार पत्रकारिता संस्थान से सर्वेश्रेष्ठ पत्रकार का पुरस्कार प्राप्त करने वाले देवघर सहित संथाल में अकेले पत्रकार हैं।

Advertisement. Scroll to continue reading.

आवाज प्रबंधन ने झारखंड के अलावा बंगाल में भी अपनी पहुंच बनायी है और अगले सप्ताह वहां से भी अलग संस्करण शुरू करने पर काम कर दिया है। जल्द ही आसनसोल में भी आवाज का प्रकाशन होगा। इससे पूर्व आवाज ने अपने मुख्य संस्करण में दीपक अंबष्ट के इस्तीफा देने के बाद युवा अमित कुमार सिन्हा को संपादक बनाया है। अमित सिन्हा युवा टीम में भरोसा कर रहे हैं और युवाओं को ही मौका दे रहे है।

Advertisement. Scroll to continue reading.
4 Comments

4 Comments

  1. Vishnu chuhan (Palwal) Haryana

    March 30, 2019 at 6:04 pm

    welldone ….Go ahed Mr uday Shankar Ji

  2. Archana

    March 30, 2019 at 8:39 pm

    Congratulations

  3. दीपक कुमार

    March 30, 2019 at 9:02 pm

    गजब। शानदार…उदय खवाड़े जैसा पत्रकार अभी मीडिया जगत में कम है। हिन्दुस्तान अखबार, भागलपुर मे इनका जलवा था।

  4. Abhay Kishore

    April 2, 2019 at 7:14 am

    ब्यूरो नही सीधे संपादक। फ्रॉड है उदय खबाड़े। सब अखबार से हटाया गया है। प्रभात खबर में जब था सबसे पैसा मांगता था। मुन्नू खबाड़े पत्रकार नहीं कचहरी में टाइपिस्ट था। अभी सबको फोन करके आफिस बुलायेगा। पैसा मांगेगा। चुनाव के बाद फिर कोई और धंधा करेगा।

Leave a Reply

Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

भड़ास को मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप ग्रुप से जुड़ें- Bhadasi_Group

Advertisement

Latest 100 भड़ास

व्हाट्सअप पर भड़ास चैनल से जुड़ें : Bhadas_Channel

वाट्सअप के भड़ासी ग्रुप के सदस्य बनें- Bhadasi_Group

भड़ास की ताकत बनें, ऐसे करें भला- Donate

Advertisement