Connect with us

Hi, what are you looking for?

सियासत

बीमार सोनिया गांधी पर नरेंद्र मोदी ने ईडी छोड़ दिया!

कृष्ण कांत-

अटल बिहारी वाजपेयी बीमार थे, तब राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे। आज सोनिया गांधी बीमार हैं तब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं। राजीव गांधी ने विपक्षी नेता अटल बिहारी वाजपेयी को बहाना बनाकर विदेश भेजा था और उनका इलाज करवाया था। आज सोनिया गांधी बीमार हैं, अस्पताल में हैं तब नरेंद्र मोदी ने उनपर ईडी छोड़ दी है।

1988 की बात है। अटल बिहारी सांसद हुआ करते थे। उनको किडनी की बीमारी हो गई। इसके बारे में बहुत कम लोगों को पता था। इसका इलाज विदेश में हो सकता था लेकिन उनके पास इतने पैसे नहीं थे कि कहीं विदेश जाकर ढंग से इलाज करा लें। यह बात कहीं से राजीव गांधी को पता चली। राजीव गांधी ने अटल को बुलवाया और उनसे आग्रह किया कि आप न्यूयार्क में हो संयुक्त राष्ट्र के सम्मेलन में शामिल होंगे तो मुझे खुशी होगी। आप प्रतिनिधिमंडल में शामिल हो जाइए। अटल न्यूयार्क गए तो राजीव गांधी ने वहां उनके इलाज की भी व्यवस्था करा दी। अटल स्वस्थ होकर वापस लौटे।

Advertisement. Scroll to continue reading.

1991 में जब राजीव गांधी की हत्या हुई तो अटल बिहारी वाजपेयी ​बड़े भावुक हो गए। करण थापर से एक इंटरव्यू में कहा कि राजीव गांधी की असमय मौत मेरे लिए व्‍यक्तिगत क्षति भी है। राजीव जी ने कभी भी राजनीतिक मतभेदों को आपसी संबंधों पर हावी नहीं होने दिया। मैंने अपनी बीमारी की बात ज्‍यादातर लोगों को नहीं बताई थी लेकिन राजीव गांधी को किसी तरह से इस बारे में पता चल गया। उसके बाद उनकी मदद के कारण ही मैं स्‍वस्‍थ हो पाया।

जब सोनिया गांधी के विदेशी मूल का मुद्दा उठाकर भाजपाई नंगा नाच रहे थे। इस मसले पर अटल चुप थे। पत्रकारों ने पूछा कि आप कुछ क्यों नहीं बोल रहे। उन्होंने कहा कि मेरा मुंह मत खुलवाओ। जब प्रधानमंत्री राजीव ने विदेश भेजकर मेरा इलाज करवाया था तब यह सोनिया गांधी ही थीं जो समय समय पर मेरा हालचाल लेने मेरे घर आती थीं। मैं चुप रहूं, यही बेहतर है।

Advertisement. Scroll to continue reading.

वह दौर अब जा चुका है। विपक्ष की दिग्गज नेता सोनिया गांधी लगभग दो हफ्ते से कोरोना ग्रस्त हैं। परसों से वे अस्पताल में हैं। इधर, मोदी सरकार ने उनके परिवार पर ईडी नाम का पालतू जानवर छोड़ रखा है। मसला भी क्या? एक ऐसा बोगस केस जिसे खुद ईडी पहले ही बंद कर चुकी थी, उसका बहाना लिया गया है। मां अस्पताल में है और बेटा, बेटी दोनों पर सड़क पर पुलिस के धक्के खा रहे हैं।

बहरहाल… क्रूरता, जुल्म, दमन, अत्याचार, तानाशाही और बर्बरता की उम्र बहुत लंबी नहीं होती।

Advertisement. Scroll to continue reading.
2 Comments

2 Comments

  1. अनूप चतुर्वेदी

    June 15, 2022 at 1:25 pm

    कांग्रेस और नेहरू गांधी परिवार के बहुत बड़े चमचे हो भाई। सोनिया गांधी बीमार हैं तो उन्हें पेशी से छूट मिली है। मुख्यमंत्री रहते हुए जब मोदी से सीबीआई ने पूछताछ की थी, तब भी कृष्णकांत जी आपको क्या दर्द हुआ था। ये मामला सरकार ने नहीं किया है। सुब्रमण्यम स्वामी की याचिका पर केस चल रहा है और मां बेटा जमानत पर हैं। निर्दोष हैं तो छूट जाएंगे। इसमें आप क्यों परेशान हो रहे हैं?

  2. Adv.R P Jakhar

    June 15, 2022 at 9:02 pm

    किसी भी भारतीय का ऐसा रूख नहीं होसकता ये,तो त्याग वालो की भूमी है।मानता से बड़ा यहां कोई धर्म नही हैं।गलत करने वालो को भगवान सद्द्बुध्दी दे।

Leave a Reply

Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

भड़ास को मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप ग्रुप से जुड़ें- Bhadasi_Group

Advertisement

Latest 100 भड़ास

व्हाट्सअप पर भड़ास चैनल से जुड़ें : Bhadas_Channel

वाट्सअप के भड़ासी ग्रुप के सदस्य बनें- Bhadasi_Group

भड़ास की ताकत बनें, ऐसे करें भला- Donate

Advertisement