Connect with us

Hi, what are you looking for?

साहित्य

सुना है आज कल वह बड़ा पत्रकार हो गया…

एक रचना अपनी जमात के लिए

खबरों पर विज्ञापन जो इतना सवार हो गया।
उगाही का ही अड्डा हर अखबार हो गया ।।

संपादकों की शोखियां तो नाम की ही रह गईं।
मैनेजरों के कंधों पर सब दारोमदार हो गया।।

Advertisement. Scroll to continue reading.

संपादकों की शोखियां तो नाम की ही रह गईं।
मैनेजरों के कंधों पर सब दारोमदार हो गया।।

उन तेवरों का ताप तो वे विशेषांक ले उड़े।
खबरनबीस लूट का खुद हथियार हो गया।।

Advertisement. Scroll to continue reading.

छापने न छापने का हर दाम फिक्स हो गया।
कलम के बूते यह कैसा कारोबार हो गया।।

है हुनर उसको आ गया ऐंठने का आम से।
सुना है आज कल वह बड़ा पत्रकार हो गया।।

Advertisement. Scroll to continue reading.

जब सुर्खियां बने हुए हैं बस राग दरबार के।
अफसाना लिख रहा हूं सच लाचार हो गया।।

xxx

Advertisement. Scroll to continue reading.

वो भी कितना गजब का कलमकार है।
एक जेब में विपक्ष दूसरी में सरकार है।।

भूखे बच्चों की चित्कार कैसे सुनेगा वो।
जिसके लिए पैसा इकलौता सरोकार है।।

Advertisement. Scroll to continue reading.

उसकी तहरीरों पर हसें कि रोयें बताओ।
कुछ भी लिख देना उसका कारोबार है।।

हुनर इश्तहार ऐंठने का खूब आतो उसे।
प्रबंधन बोले,उसके दम पर अखबार है।।

Advertisement. Scroll to continue reading.

इस गठजोड में छुपा खूब जमा जोड़ है।
सियासी लूट में शामिल हुआ पत्रकार है।।

रचनाकार विनोद भावुक ‘फोकस हिमाचल’ साप्ताहिक मैग्जीन के सम्पादक हैं. उनसे संपर्क [email protected] के जरिए किया जा सकता है.

Advertisement. Scroll to continue reading.
Click to comment

0 Comments

1. रविन्द्र कुमार अत्री (चम्बा)

January 21, 2017 at 11:48 am

अखबारी दुनिया में आज की हकीकत को बयां करती रचना ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

भड़ास को मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप ग्रुप से जुड़ें- Bhadasi_Group

Advertisement

Latest 100 भड़ास

व्हाट्सअप पर भड़ास चैनल से जुड़ें : Bhadas_Channel

वाट्सअप के भड़ासी ग्रुप के सदस्य बनें- Bhadasi_Group

भड़ास की ताकत बनें, ऐसे करें भला- Donate

Advertisement