Connect with us

Hi, what are you looking for?

वेब-सिनेमा

निधन के बाद मिला नवोदय टाइम्स के डिजिटल हेड चंदन जायसवाल को इंसाफ

झूठे निकले महिला कर्मचारी प्के उत्पीड़न के सभी आरोप!

10 फरवरी को पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स पब्लिकेशन से एक खबर सामने आई थी जिसमें महिला पत्रकार ने नवोदय टाइम्स के डिजिटल हेड चंदन जायसवाल और उनकी महिला सहयोगी पर मानसिक और यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे।

Advertisement. Scroll to continue reading.

महिला पत्रकार द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच के लिए नवोदय टाइम्स के मैनेजमेंट ने आंतरिक जांच के लिए एक कमेटी बैठाई। 3 महीने लम्बी चली इस जांच में महिला पत्रकार द्वारा चंदन जायसवाल और उनकी महिला सहयोगी पर लगाये गए सारे आरोप गलत पाए गए।

इंटरनल कमेटी द्वारा दी गई फाइनल रिपोर्ट में ये साफ कहा गया है कि महिला पत्रकार द्वारा लगाए गए सारे आरोप गलत निकले हैं।

Advertisement. Scroll to continue reading.

चंदन जायसवाल की पत्नी कंचन लता का कहना है कि महिला पत्रकार द्वारा लगाए झूठे आरोपों के कारण चंदन जायसवाल लंबे समय से परेशान चल रहे थे। कुछ समय पहले वो कोरोना का शिकार हुए और काफी हद तक ठीक भी होने लगे थे लेकिन फिर अचानक से हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। महिला पत्रकार के झूठे आरोपों ने उन्हें अंदर से तोड़ दिया था। अफसोस कि बात ये है चंदन बेदाग तो साबित हो गए लेकिन इस रिपोर्ट के आने से पहले ही उनका निधन हो गया।

Advertisement. Scroll to continue reading.
4 Comments

4 Comments

  1. शशि मिश्रा

    July 9, 2021 at 3:57 pm

    सरा सर झूठ है ये, उनके बारे में सब जानते थे कि किस चरित्र के आदमी थे वो महिला पत्रकार से मामला रफा दफा करने के लिए उनकी बीवी तक गिडगिडाई थी, संस्थान तो चाहता ही था मामला दब जाए. महिला पत्रकार के हौसले को सलाम कि उनकी वजह से संस्थान मजबूर हुआ कमिटी और नीति बनाने को, ये महिला पत्रकार की जीत है और कई लड़कियों को भी इंसाफ मिल गया है.

  2. Mediaguy

    July 10, 2021 at 2:17 pm

    ese insaf kab mil gya ye to shuru se badnam tha buri nazar aur politics me to mahir tha ye . ese logon ne hi media ka naam badnam kar ke rkha hai

  3. अशोक भारती

    July 10, 2021 at 2:54 pm

    ये गलत खबर छाप दिए हो महाराज….ये आदमी नहीं रहा वो अलग बात है और अफ़सोस है लेकिन आदमी सही नहीं था ये हम भी जानते हैं

  4. Newsone1

    July 13, 2021 at 9:40 am

    Fake news .Navodya times me ladkiyon ke sath soshan kab se chala aa rha tha chandan aur uske jaise kuch log ye kam karte the owner ko dokha dete the sabko pata hai ki wahn kya hota tha ye baat pure media me pata hai . baat pe parda dalne se jhut such nai hoga . fake news .

Leave a Reply

Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

भड़ास को मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप ग्रुप से जुड़ें- Bhadasi_Group

Advertisement

Latest 100 भड़ास

व्हाट्सअप पर भड़ास चैनल से जुड़ें : Bhadas_Channel

वाट्सअप के भड़ासी ग्रुप के सदस्य बनें- Bhadasi_Group

भड़ास की ताकत बनें, ऐसे करें भला- Donate

Advertisement