Connect with us

Hi, what are you looking for?

उत्तर प्रदेश

दागी आईएएस अफसरों से दब जाती है या डर जाती है योगी सरकार!

मनीष श्रीवास्तव-

संजीव सरन, चंचल तिवारी, सत्येंद्र सिंह यादव, विमल शर्मा, सदाकांत शुक्ला, रमारमण, दीपक सिंघल, डॉ ललित वर्मा, राजीव कुमार जैसे न जाने कितने दागी आईएएस अफसर आराम से सेवा से रिटायर हो गए… योगी सरकार कोई कार्रवाई न कर सकी…

Advertisement. Scroll to continue reading.

‘सन्देशवाहक’ अखबार में प्रकाशित मेरी आज की खबर… करने को तो यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेन्स की नीति पर चलती है। कई सरकारी विभागों से सैकड़ों कर्मचारियों, अफसरों और इंजीनियरों को बीते साढ़े चार वर्षों में जबरिया रिटायर किया गया है। लेकिन आजतक एक भी सेवारत दागी आईएएस को जबरिया रिटायर करने की संस्तुति यूपी सरकार ने नहीं की।

सितंबर 2017 में मुख्यमंत्री के निर्देश पर तत्कालीन मुख्य सचिव राजीव कुमार की अध्यक्षता में गड़बड़ आईएएस अफसरों की छंटनी के लिए स्क्रीनिंग कमेटी न सिर्फ बनी थी बल्कि पहली बैठक भी हुई थी। कई गड़बड़ आईएएस अफसरों पर तलवार लटक रही थी। लेकिन दागी आईएएस अफसरों के दबाव में स्क्रीनिंग कमेटी हाशिये पर डाल दी गयी।

Advertisement. Scroll to continue reading.

इसी बीच संजीव सरन, चंचल तिवारी, सत्येंद्र सिंह यादव, विमल शर्मा, सदाकांत शुक्ला, रमारमण, दीपक सिंघल, डॉ ललित वर्मा जैसे न जाने कितने दागी आईएएस आराम से सेवा से रिटायर हो गए। योगी सरकार ने पांच वर्ष से निलंबित चल रहे वरिष्ठतम आईएएस राजीव कुमार को जबरिया रिटायर करने की सिफारिश भेजी तो जरूर, लेकिन वो भी डीओपीटी में दम तोड़ गयी और राजीव कुमार भी रिटायर हो गए।

देखें अखबार में छपी पूरी खबर-

Advertisement. Scroll to continue reading.
1 Comment

1 Comment

  1. niveditaa

    September 7, 2021 at 7:12 pm

    pls send list of all the officers. How many are still serving ?

Leave a Reply

Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

भड़ास को मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप ग्रुप से जुड़ें- Bhadasi_Group

Advertisement

Latest 100 भड़ास

व्हाट्सअप पर भड़ास चैनल से जुड़ें : Bhadas_Channel

वाट्सअप के भड़ासी ग्रुप के सदस्य बनें- Bhadasi_Group

भड़ास की ताकत बनें, ऐसे करें भला- Donate

Advertisement