Connect with us

Hi, what are you looking for?

प्रिंट

बिजनेस अखबार फाइनेंसियल क्रॉनिकल के सभी पांचों एडिशन बन्द

डेक्कन क्रॉनिकल समूह ने अपने बिजनेस अखबार को न चलाने का फैसला लिया… डिजिटल जर्नलिज्म के बढ़ते दौर ने प्रिंट मीडिया को निगलना शुरू कर दिया है। एक बड़े अंग्रेजी अखबार घराने डेक्कन क्रॉनिकल ने अपने अंग्रेजी बिजनेस अखबार फाइनेंसियल क्रॉनिकल को पूरी तरह बन्द कर दिया है। इसके सभी पांचों एडिशन पर ताला लगा दिया गया है।

फाइनेंसियल क्रॉनिकल के मीडिया कर्मियों को छह महीने से सेलरी नहीं मिल रही थी। बिना सेलरी कर्मियों को घर चलाना मुश्किल हो रहा था। कभी भारी चहल पहल वाले न्यूज़ रूम में अब बस गिनती के एक दो पत्रकार बचे हैं।

Advertisement. Scroll to continue reading.

उल्लेखनीय है कि फाइनेंसियल क्रॉनिकल का प्रकाशन दिल्ली के अलावा मुम्बई, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद से होता था। इस अखबार के सभी प्रिंट एडिशन बन्द कर दिए गए हैं।

ज्ञात हो कि ज़ी ग्रुप के अंग्रेजी अखबार डीएनए का दिल्ली संस्करण भी आज से ही बन्द किया जा चुका है। डीएनए अखबार का दिल्ली में बस ब्यूरो रहेगा। प्रबंधन का फोकस डीएनए के मुम्बई संस्करण पर है।

Advertisement. Scroll to continue reading.
https://www.facebook.com/bhadasmedia/videos/227791344770957/
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

भड़ास को मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप ग्रुप से जुड़ें- Bhadasi_Group

Advertisement

Latest 100 भड़ास

व्हाट्सअप पर भड़ास चैनल से जुड़ें : Bhadas_Channel

वाट्सअप के भड़ासी ग्रुप के सदस्य बनें- Bhadasi_Group

भड़ास की ताकत बनें, ऐसे करें भला- Donate

Advertisement