Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

IBC24 से जुड़े अजय शर्मा, टाइम्स नेटवर्क में दर्शन की नई पारी

मीडिया जगत में पेशेवर बदलावों का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में दो और पत्रकारों ने नए संस्थानों के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की है।


न्यूज चैनल IBC24 से अजय शर्मा जुड़ गए हैं। उन्होंने बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर चैनल की जिम्मेदारी संभाली है। अजय शर्मा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस नई शुरुआत की जानकारी साझा की।

डीडीयू यूनिवर्सिटी से शिक्षित अजय शर्मा इससे पहले दैनिक सवेरा, जालंधर और न्यूज नेशन में बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। प्रोडक्शन और न्यूज ऑपरेशंस में उनके अनुभव को देखते हुए IBC24 में उनकी नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


वहीं, पत्रकारिता और न्यूज प्रोडक्शन के क्षेत्र में काम कर चुके दर्शन ने भी अपने करियर की नई शुरुआत की है। उन्होंने टाइम्स नेटवर्क में कॉपी एडिटर के पद पर ज्वॉइन किया है।

दर्शन ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पत्रकारिता और न्यूज प्रोडक्शन की समृद्ध यात्रा के बाद वह इस नए अध्याय को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि देश के अग्रणी मीडिया संस्थानों में से एक टाइम्स नेटवर्क के साथ जुड़कर सीखने, आगे बढ़ने और सार्थक योगदान देने का अवसर मिलेगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन