Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

कमलकांत उपमन्यु एनयूजेआई के राष्ट्रीय सचिव बने

मथुरा। नेशनल यूनियन जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया (एनयूजेआई) के चुनाव में उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट को राष्ट्रीय सचिव पद पर निर्विरोध चुना गया है।

इस चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर श्री रास बिहारी जी एवं राष्ट्रीय महासचिव पद पर प्रसन्ना कुमार मोहंती जी को चुना गया है। उपाध्यक्ष पद पर सैयद जुनैद जी, रामचंद्र कनौजिया जी, भूपेंद्र गोस्वामी जी, प्रदीप तिवारी जी को चुना गया है। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ अरविंद सिंह जी को चुना गया है।

राष्ट्रीय सचिव पद पर श्री कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट, श्री प्रशांत चक्रवर्ती, श्री पंकज सोनी, कथा की कंधसमय को निर्वाचित किया गयाै। इसके साथ ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी में देश भर से वरिष्ठ पत्रकारों को सदस्य बनाया गया है।

Advertisement. Scroll to continue reading.

राष्ट्रीय सचिव बने श्री उपमन्यु ने कहा के पत्रकारों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर और किसी भी क्षेत्र में बर्दाश्त नहीं होगा। पत्रकार राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग बनवाने की इस संगठन की पहली प्राथमिकता होगी।

अपने निर्विरोध निर्वाचन में उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अन्य राज्यों के प्रमुख पदाधिकारियों का जिन्होंने मुझे निर्विरोध निर्वाचित कराने में अपनी महती भूमिका अदा की उन सभी का हृदय से आभार प्रकट करता हूं और जिन पदाधिकारियों ने इस पद पर भरे अपने नामांकन को वापस किया उनका भी में तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं।

Advertisement. Scroll to continue reading.

श्री उपमन्यु तीन बार उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हो चुके हैं तथा एनयूजेआई के राष्ट्रीय कार्यकारिणी पद पर भी दो बार निर्वाचित हो चुके हैं। वह ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष हैं एवं उत्तर प्रदेश सरकार से राज्य मान्यता प्राप्त स्वतंत्र पत्रकार के रूप में अभी हाल ही में उनकी मान्यता दी गई है।

श्री उपमन्यु एडवोकेट छावनी परिषद के वाइस चेयरमैन की निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। श्री उपमन्यु के राष्ट्रीय सचिव बनने पर ब्रज क्षेत्र के ही नहीं उत्तर भारत के पत्रकारों ने हर्ष व्यक्त किया है। श्री उपमन्यु को राष्ट्रीय सचिव बनने पर राजनीतिक धार्मिक सामाजिक एवं प्रशासनिक क्षेत्र के लोगों ने हर्ष व्यक्त कर उन्हें बधाई दी।

Advertisement. Scroll to continue reading.
1 Comment

1 Comment

  1. राजीव सक्‍सेना, आगरा

    March 10, 2020 at 7:16 am

    बधायी, कामयाबी के लि‍ये बधायी , कार्यकाल उपलब्‍धि‍यों से भरपूर रहे । शुभकामनायें।

Leave a Reply

Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

भड़ास को मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप ग्रुप से जुड़ें- Bhadasi_Group

Advertisement

Latest 100 भड़ास

व्हाट्सअप पर भड़ास चैनल से जुड़ें : Bhadas_Channel

वाट्सअप के भड़ासी ग्रुप के सदस्य बनें- Bhadasi_Group

भड़ास की ताकत बनें, ऐसे करें भला- Donate

Advertisement