देश के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार कुमार आनंद ने भारतीय दूरदर्शन के किसान चैनल में संपादकीय सलाहकार (एडिटोरियल कंसल्टेंट) के पद पर ज्वॉइन किया है। इससे पहले प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में अनेक शीर्ष पदों पर उनका लंबा अनुभव रहा है।
कुमार आनंद ने प्रारंभ में हिंदी दैनिक ‘जनसत्ता’ में सब-एडिटर के रूप में कार्य प्रारंभ कर 13 वर्षों तक ब्यूरो चीफ तक का दायित्व संभाला। उसके बाद कुमार आनंद ने अपने अनुभव संपन्न करियर में कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। वह देश के प्रमुख अंग्रेजी अखबार ‘पायनियर’ में पॉलिटिकल करेस्पॉन्डेंट, न्यूज चैनल ‘सहारा समय’ में चार साल तक कार्यपालक संपादक (एक्सक्यूटिव एडिटर), दैनिक हिंदुस्तान में समन्वय संपादक, ‘नेशनल दुनिया’ में ग्रुप एडिटर एवं प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई) में भी छह वर्षों तक महत्वपूर्ण दायित्व निभाते रहे हैं।
Comments on “दूरदर्शन में किसान चैनल के संपादकीय सलाहकार बने कुमार आनंद”
“jahan-jahan charan pade santan ke tahan-tahan bantadhar”
kumar ji ko badhai. ummeed hai achcha hoga kisan chaannel ka kaam