Connect with us

Hi, what are you looking for?

प्रिंट

सैलरी न मिलने से दुखी एक इंप्लाई का पत्र नेशनल दुनिया के मालिक के नाम

अखबारों के मालिक किस तरह से अपने कर्मचारियों का शोषण कर रहे हैं, उनके स्वाभिमान को चोट पहुंचा रहे हैं, इसकी ताजा मिसाल है नेशनल दुनिया के पत्रकार अनिरुद्ध चौहान की आपबीती, जिसका उन्होंने भड़ास4मीडिया को प्रेषित एक पत्र में ब्योरेवार खुलासा किया है। सैलरी न देना, जब मन करे, जहां तबादला कर देना, ऐसा इन दिनो बड़े मीडिया हाउसों में धड़ल्ले से चल रहा है। खबर बेचने का तामझाम फैलाकर ‘चौथा खंभा’ के ये धंधेबाज कितने फितरती हो चले हैं, उस सच्चाई का भी भेद खोलता है ये पत्र –   

अखबारों के मालिक किस तरह से अपने कर्मचारियों का शोषण कर रहे हैं, उनके स्वाभिमान को चोट पहुंचा रहे हैं, इसकी ताजा मिसाल है नेशनल दुनिया के पत्रकार अनिरुद्ध चौहान की आपबीती, जिसका उन्होंने भड़ास4मीडिया को प्रेषित एक पत्र में ब्योरेवार खुलासा किया है। सैलरी न देना, जब मन करे, जहां तबादला कर देना, ऐसा इन दिनो बड़े मीडिया हाउसों में धड़ल्ले से चल रहा है। खबर बेचने का तामझाम फैलाकर ‘चौथा खंभा’ के ये धंधेबाज कितने फितरती हो चले हैं, उस सच्चाई का भी भेद खोलता है ये पत्र –   

आदरणीय,

Advertisement. Scroll to continue reading.

सादर प्रणाम

जैसा कि आपको ज्ञात है कि संस्थान हमारा वेतन समय पर नहीं दे रहा है। कई-कई महीने का वेतन अभी तक अटका हुआ है। ऐसे में सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है, कि हम लोगों का गुजर कैसे संभव है। मैं कानपुर का रहने वाला हूं और मेरे बच्चे आगरा में हैं। इसी अनियमित वेतन व्यवस्था के कारण ही मैं अपने परिवार को अपने साथ नहीं रख पाया। 2014 में मेरठ में भी सभी साथियों का 4 से 5 माह का वेतन आर्थिक तंगी का हवाला देकर रोक दिया गया गया था, लेकिन प्रबंधतंत्र के ठाठ में कोई कमी नहीं रही। ऐसे में उपश्रमायुक्त (मेरठ) के दखल के बाद सभी साथियों को उनका भुगतान मिल सका। इसके वावजूद मेरा फरवरी 2014 का वेतन आज भी रोक रखा गया है और उस दिन से मेरा लगातार मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। मैं दैनिक जागरण जैसे बड़े बैनर को छोड़ कर आया था, लेकिन मेरे साथ नेशनल दुनिया में सिर्फ वेतन मांगने पर बद से बदतर व्यवहार किया जा रहा रहा है। अगस्त 2014 में मेरा तबादला नोएडा किया गया था। मजबूरन मुझे अपने परिवार का भरण पोषण करने के लिए नोएडा ज्वाइन करना पड़ा। करीब ढाई माह बाद नवंबर 2014 में ही नोएडा की एचआर हेड रुचिका जी ने मुझे जयपुर तबादले का पत्र पकड़ा दिया और मैं इस उम्मीद में आपके सान्निध्य में आ गया कि अब शायद यहां मुझे समय पर वेतन मिलने लगे, लेकिन यहां भी वहीं स्थाई समस्या बनी रही। 

Advertisement. Scroll to continue reading.

25 मार्च को मेरी पत्नी की रात को अचानक तबीयत खराब हुई तो मुझे अचानक आगरा आना पड़ा, इसकी सूचना मैंने आपको और संपादकीय प्रभारी आदरणीय संदीप जी को सुबह 4 बजे का वक्त होने के कारण एसएमएस कर दी। मार्च का मेरा वेतन बकाया है। आगरा आकर मैंने एचआर की स्वाती और आपसे फोन पर बात की थी कि बिना वेतन प्राप्त किए मेरा जयपुर लौटना संभव नहीं है, क्यों कि आगरा का तो काम मैंने किसी तरह कर्ज लेकर चला लिया लेकिन जयपुर में टिफिन वाले का और मकान का किराया मुझे देना है। इसके अलावा शायद आपको मालूम होगा कि मेरी किडनी में कुछ समस्या है और उसका इलाज भी चल रहा है, आप चाहे तो सिटी इंचार्ज राजकुमार जी से दरियाफ्त कर सकते हैं… उन्होंने मेरी पूरी जांच कराई थी। आज मुझे पता चला है कि 1 जून को सभी साथियों को मार्च का वेतन दे दिया गया है, लेकिन मेरा वेतन रोक दिया गया। अब मेरी समझ में नहीं आ रहा है, जब मैं लगातार संपर्क में हूं और अपनी समस्या आपको और एचआर की स्वाती जी को बता रहा हूं तो क्या ये कृत्य उत्पीड़न के अलावा और कुछ हो सकता है..? मैंने साफ शब्दों में कहा था कि मैं तात्कालिक परिस्थितियों के कारण बिना वेतन के काम करने में असमर्थ हूं, इसके बावजूद मेरा वेतन शायद इसलिए रोका गया कि मैं परेशान होकर इस्तीफा दे दूं.. तो ठीक है ऐसा ही होगा।

आदरणीय एक और गंभीर बात आपके संज्ञान में डालना चाहता हूं, कि दो साल में मेरे भविष्यनिधि खाते में एक भी पैसा जमा नहीं किया गया जब कि नियोक्ता द्वारा जमा किया जाने वाला धन भी कर्मचारी के पक्ष से ही काटा गया, लेकिन हमारे भविष्यनिधि खाते में जमा नहीं किया गया। मेरठ में जब हम लोगों ने बात उठाई तो मेरठ के तत्कालीन समाचार संपादक श्री सुभाष सिंह ने हमें सीधे तौर पर धमकाया कि शैलेद्र भदौरिया जी के ससुर कानपुर से भाजपा के विधायक हैं और राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह उनके खास मित्र हैं। राजनाथ सिंह से उनके पारिवारिक संबंध हैं, पीएफ की वात दोबारा की तो जिंदगी जेल मे कटेगी। 

Advertisement. Scroll to continue reading.

आदरणीय आप सोच रहे होंगे कि मेरठ की और कुछ बीती बातें मैं आपको क्यों बता रहा हूं… दरअसल, ऐसा इसलिए है कि शैलेंद्र जी किसी का फोन उठाते नहीं हैं और मनीष अवस्थी जी मेरा फोन नहीं उठा रहे शायद वो मुझसे बात नहीं करना चाह रहे। ऐसे में अब आप ही मुझे प्रकाश पुंज प्रतीत हो रहे हैं। नेशनल दुनिया जैसे सम्मानित समाचार पत्र में काम करने के दैरान जो मैंने कष्ट भोगा है, उसके चलते मैं फिलहाल महीने-दो महीने किसी भी अखबार में काम करने की स्थिति में नहीं हूं। मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न की इस दशा से गुजरने के बाद मुझे सामान्य होने में थोड़ा वक्त लगेगा। लिहाजा, आपसे गुजारिश है कि मानवीय मूल्यों के आधार पर मुझे न्याय दिलवाने की कृपा करें और प्रबंधतंत्र को ये बताये कि कि कर्मचारी का पीएफ जमा न करना जघन्य अपराध की श्रेणी में आता है। फिलहाल मेरा करीब दो वर्ष के पीएफ के साथ ही फरवरी 2014 और मार्च 2015 का वेतन बकाया है। आपसे एक बार पुनः आग्रह है कि मेरे सभी देयों का भुगतान एक माह के भीतर करा दिया जाए। इसके अलावा मैं बिना वेतन के काम नहीं कर सकता, अगर आप वेज बोर्ड और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बावजूद हर माह 7 तारीख तक वेतन नहीं दिला सकते तो इस पत्र को मेरा त्याग पत्र मान लिया जाए।

धन्यवाद सहित, अनिरुद्ध चौहान, नेशनल दुनिया, जयपुर 

Advertisement. Scroll to continue reading.
31 Comments

31 Comments

  1. sharad tripathi

    June 3, 2015 at 7:52 am

    This letter shows how corrupt have disregard for any law because of their political patronage. Time to get united and fight the corrupt system. All support to Anirudhji…

  2. मनीष मिश्र

    June 4, 2015 at 10:45 am

    क्या आप मुझे शैलेन्द्र जी का मोबाइल न0 दे सकते हैं?

  3. B MAHAJAN

    May 16, 2018 at 8:26 am

    sir
    Meri company salary nahi de rahi hai kya kare?.
    plz suggest me call on 8169585952

  4. Somesh rawat

    June 22, 2018 at 6:32 pm

    Sir

    Meri company ke malik ne meri salary rok di hai may month ki.
    Maine job resign kiya tha or unhone accept v kiya tha fir v meri salary rok di.

    Plz suggest me
    Meri salary evam mera full & final kaise milega.

    Mera name somesh rawat
    Company_ sarvesh exports pvt ltd

    • Roshni

      April 10, 2020 at 3:54 am

      Yhi same problem meri bhi hai

  5. Afsha

    June 29, 2018 at 6:21 am

    Samvidha Mai Mai guest faculty Hu… Or wese he humri salary na k Bara bar hai upr se state government humri payment na to badhte hai or nai tym per dete hai…kya yahi h ache din…. I m highly disappointed…

  6. Sonu kumar

    October 31, 2018 at 5:41 am

    Sir me jis campany me kam kar tha mene us campany ko chor diya hu aur mera selry campny nahi de rahi ha me kya karu plise

    • Rajdeep Kumar

      September 7, 2019 at 2:43 am

      Company basic salary nahi degi if aapne job quit kra h to baaki rest amount maximum 45 days me aap k salary account me aa jayenge.

      • Roshni

        April 10, 2020 at 3:56 am

        Sir meri salary bhi ni ai hai abhi tk btaiye mai kya kru 45days bhi ho chuke hai fnf ke

    • Somiya

      May 7, 2020 at 2:03 pm

      Aap apni problem Twitter pe pe cm PM ko Dalo turent krvai krege

  7. Ankit Singh

    January 7, 2019 at 7:11 am

    Sir meri company saillry nahi de rahi ha

    • Rohit Verma

      September 5, 2019 at 7:09 am

      Sir Meri company t.a d.a or salary nhi di Kya kare please ptao sir ji

  8. ABHIMANYU YADAV

    February 1, 2019 at 5:04 am

    सर मै जौनपुर से आया हू मुम्बई मे करने सर मै Actal foods India pvt Ltd company मे काम करता था मालिक काम कर ने के लिए चिल्लाता था और सैलरी देने के लिए आल ताल मरता था सर मेरा एक महिना 15 दिन का सैलरी नही दे रहे है और बोलता हू तो बोलते है कि मेरा घटा हुआ है और ऊलटा शब्द बोलते है और कहते है तूम क्या कर सकते हो जाओगे पुलिस के पास तो पुलिस क्या करेगी सर सेठ का नाम Nizamamudin Mo. +919892730548
    है सर मै दूसरे कम्पनी मे किया उस कम्पनी का नाम Datawave Business support services pvt Ltd
    सर कम्पनी address shop no. 202 Radha silk Compound parsi panchayat Road Andheri east Mumbai 400069
    Mobile. 7045593521 Email : hrd@dbss india. com
    CON.NO No. U7499MH2016PTC286814 सर कम्पनी जिस लडके या लड़की को इंग्लिश नही आती है उसको चूतिया बनाते है सर मै इस कम्पनी मे एक महिना 20 दिन काम किया और बोले की तूम काम किए ही नही हो सर ऐसे बोले सर आप से Request करता हू मेरी सैलरी देने को से नही मेरा विश्वास हट जायेगा सर
    मेरा नाम अभिमन्यु यादव है मै बहुत गरीब परिवार के हू सर क्या कहूंगा अपने माता-पिता को जो मेरे सहारे है सर

  9. Pawan kumar

    April 9, 2019 at 9:04 pm

    Sir mujhe bhi bahut Dinon Se payment Nahi Milta main ECL mein teen mahine se apprentice kar raha hoon

  10. Shahana

    April 13, 2019 at 1:20 pm

    sir mai ek privat school mai job karti bEd kari hui jun lakin salary 4298 hai bataiye ki ek aam mazdur ki din bher ki income meri ek din ki income sy ziyada hogi plzzz bataye ki mai kaha complaint karun

    • dipak

      April 29, 2019 at 2:06 am

      Inlok ka sirf
      TRP KE LIYE KAR RAHE HAI …

    • Prashant

      September 4, 2019 at 7:19 pm

      Same to me

  11. neha

    May 28, 2019 at 4:22 pm

    mai b punjab kesari delhi edtion newspaper me work krti hu…mai news typist ka work krti hu… mai 14 mnths se karnal me kam kr rhi hu meri 9 months ki sakry ruki hui h..

  12. Sandeep Chauhan

    June 3, 2019 at 4:38 pm

    Sir Mai Mumbai me j.kumar infraprojects Ltd. company me kaam karta tha but Mai region dekar Ghar aaya hu mera region bhi accept huaa hua hai but meri sellery hold kar diya hai Mai kya Karu sir aap kuchh upay bataiye pls.

  13. Amit Jai

    June 10, 2019 at 4:29 pm

    कोई हेल्पलाइन नंबर है इस तरह की शिकायतों के लिए

  14. Sonam saini

    June 24, 2019 at 2:24 pm

    MERI salary rok li h guru mata manju Bhardwaj ne vo apna TV pr program chalati h astrology ka mujhe April se salary nai Di hai or ab Mana kar Rahi hai ki NAI dungi koi salary Mera pH bhi nai utha thi hai please me kya karo batao

  15. Soni

    August 17, 2019 at 10:08 am

    Sir meri company salary nhi de ri h mujhe 3 mhine ho gye wha job regine diye huve unhne bola tha next month mil jayegi mgr 3 mhine ho chuke h abhi tk nhi di h salary

  16. Vipin Kumar shukla

    August 21, 2019 at 6:13 pm

    Sir
    I’m employee at Prasad international school JAUNPUR
    Institution did not provide salary in time
    And also not give proper wage.
    Please suggest what I will do
    8858763320

  17. khilesh kumar banjare

    September 24, 2019 at 5:40 pm

    Sir
    Mera company mujhe 3 month 13 days ki salary nhi de rhi hai 5 month ho gya hai puchne se btate hai ki 10 , 20 ,30 tarik ko aa jayega krke bolte hai lekin aaj se. 5 month ho gya hai abhi taak ni aya hai ,
    Btao sir ab mai ky kru bahot paresan hu mere ghar wale bahot bolte hai kam kiye ho uska paisa ni laa skta krke .
    Please help me

  18. Maheep Tiwari

    February 27, 2020 at 9:36 pm

    Sir me Rajasthan ke antargat vocational education nsqf Yojana ke antrgat vocational trainer ke rip me 3year Kam kar Raha hu jaha school me class 9 to 12 th standard ke baccho Ko electrical and electronic ke subject padhata Raha hu aur smsa wale company to dwra tender ke taht mujhe vt ke pad par Rakha Gaya hu jaha me baccho Ko skills aur rojgar se smbadhit work kar Raha hu jaha 2018 me laurus edutech Pvt Ltd Chennai ke dwra me 2018 March to December 2018 tak ki salary aur January 2019 to February 2020 tak ki salary Amass skills venture Pvt Ltd ke dwara bhugtan nahi ki he sir koi upay bataye Shikha sankul Jaipur headcoter he Lekin waha humari koi nahi sunta wo saaf Maana karte he ki AAP hamre employees nahi ho AAP company ke employees ho jabki tender wo hi karwati he aur uska dwra company Ko bhugtan samay par nahi Kiya ja Raha he sir aab to ghar chalna bhi bahut muskil ho gaya he logo se paisa loan le Rakha he kaha se chukaunga sir is samaya ka jaad hi koi upaya bataye Rajasthan me 905 school me vevsayik Shiksha chalti ja Rahi he aur laurus edutech Pvt Ltd Chennai to apna tender chod ke Chali gai he to humara peisa kon dega kirpaya nayy dilate sir

  19. Aman deep

    March 16, 2020 at 1:08 am

    Sir selry nee dera md kese likhe letar kuch opsan btao 8130697455

  20. Vishal kumar sharma

    April 2, 2020 at 9:17 pm

    सर मे LG company मे काम करता हु और मे 10 दिन तक किसी कारण से company नही जा पाया था और इसकी सूचना मेने company वालो को दी थी लेकिन फिर भी company वालो ने मुझे reginesation दे दिया और मेरी sallery मुझे नही दी Sir अब मे क्या करू please जरूर बताए

  21. Devi singh

    July 12, 2021 at 9:06 pm

    Sir meri campny CMX sector 3 manesar
    Ke thekedar rishabh salary Nahin de rahe hain… Thekedar mobile No..9560587544

  22. Amankumar

    January 3, 2022 at 12:46 am

    Sir mai amankumar
    ek bhut gareeb ghar se hun mere ghar ki sthiti bhut kharab chal rahi hai mai present time me Mumbai 400066 borivali me mahatma gandhi road ki dukaan nawab biryani center me kaam karta hun meri duty 14 hour hai aor merisalary 10000 rupaye hai mai 70 din kaam kar chuka hun jisme se mujhe 11000 rupaye mile hain aor maine jab paisa manga to malik bola abhi pandrah din nahi doonga agar pandrah din bad nahi diya to mai kya karunga please sirmujhe meri selery dilwa den sir malik kaa naam yusuf khan mo.. 9594378692 hai yah dukaan st depot ke just saamne hai mai is time ishwar nagar me rahta hun room bhada bhi mujhe alag se dena hai phir bhi paisa nahi dete hain

  23. Sarika

    April 25, 2022 at 12:32 am

    Amit Gupta so kedar lal Gupta naam hai ek mahine ki selery nahi di bank loan ka kan karwara tha 12000 dene the phone number hai iske 9162360070 8800516156 9560941166 is mujhe jabab chahiye k isne jhut kyo bola Office address galat bhataya

  24. Ranjeet singh

    December 3, 2022 at 1:16 am

    Me railway kampani me kam karta hu meri paimeant ek ek mahine rokke calte he me kya karu

Leave a Reply

Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

भड़ास को मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप ग्रुप से जुड़ें- Bhadasi_Group

Advertisement

Latest 100 भड़ास

व्हाट्सअप पर भड़ास चैनल से जुड़ें : Bhadas_Channel

वाट्सअप के भड़ासी ग्रुप के सदस्य बनें- Bhadasi_Group

भड़ास की ताकत बनें, ऐसे करें भला- Donate

Advertisement