Connect with us

Hi, what are you looking for?

उत्तर प्रदेश

महिला पत्रकार पर फायरिंग करने वाला कथित सपा नेता गिरफ्तार

शिव शंकर सविता-

कानपुर – विगत दिनों काकादेव थाना अंतर्गत महिला पत्रकार के ऊपर जानलेवा हमला करने वाले कथित सपा नेता व उसके साथियों को काकादेव पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है।

Advertisement. Scroll to continue reading.

पिछले दिनों एक दैनिक समाचार पत्र की महिला पत्रकार अंजली सिंह अपने पुत्र अर्जुन के साथ आ रहीं थीं। तभी घर के पास ही कतिथ सपा नेता विष्णु भदौरिया अपने 20-25 साथियों के साथ चौराहे पर खड़ा था।

महिला पत्रकार को देखते ही विष्णु भदौरिया बदतमीजी करने लगा। इसका विरोध महिला पत्रकार ने किया। इसके बाद कथित सपा नेता ने अपना आपा खोते हुए तमंचे से फायर झोंक दिया।

Advertisement. Scroll to continue reading.

फायर होता देख महिला पत्रकार अपने पुत्र के साथ जान बचाकर भागी और घर में आकर छुप गई।

महिला पत्रकार का पीछा करते-करते विष्णु भदौरिया भी अपने साथियों के साथ महिला पत्रकार के घर तक पहुंच गया और घर में पथराव कर दिया।

Advertisement. Scroll to continue reading.

महिला पत्रकार ने घटना की सूचना काकादेव पुलिस को दी, जिस पर काकादेव पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और मुकदमा दर्ज कर दबिश देना शुरू किया।

इंस्पेक्टर काकादेव रण बहादुर सिंह ने बताया कि विष्णु भदौरिया पुत्र विजय पाल, कार्तिक गुप्ता पुत्र हरिशंकर, मोहमद आकिब पुत्र मोहम्मद अनीस, विपिन राय पुत्र राम चंद्र राय, सागर सिंह पुत्र सुरेश सिंह, हर्ष गुप्ता पुत्र राम शंकर गुप्ता, सीमांत सिंह पुत्र सुनील सिंह, जावेद अली पुत्र महफूज अली को मुखबिर की सटीक सूचना पर नरेंद्र मोहन सेतु पुल से गिरफ्तार किया गया।

Advertisement. Scroll to continue reading.

गिरफ्तारी के दौरान तलाशी में अभियुक्तो के पास से चार अवैध तमंचा व 6 कारतूस बरामद हुए। अभियुक्तों के ऊपर पहले से ही काकादेव, स्वरूप नगर, कल्याणपुर आदि थानों में गंभीर धाराओ में मुकदमा पंजीकृत है। सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

मिनी विकास दुबे के नाम से देता था अपना परिचय

सूत्रों के मुताबिक विष्णु भदौरिया उर्फ विष्णु ठाकुर क्षेत्र में अपना दबदबा कायम रखने के लिए खुद को मिनी विकास दुबे बताता था और क्षेत्र के संपन्न लोगों से संबंध बनाकर चलता था। यूं कहें कि क्षेत्र के संपन्न लोग इन अपराधियो को संरक्षण दे अपना उल्लू सीधा करते थे।

Advertisement. Scroll to continue reading.

बैनर व होर्डिंग में लिखता था छात्र नेता

विष्णु भदौरिया उर्फ विष्णु ठाकुर क्षेत्र में अपनी धाक जमाने के लिए क्षेत्रीय नेताओ के साथ होर्डिंग में अपनी फोटो लगवाता था और फ़ोटो में खुद को समाजवादी पार्टी का छात्र नेता लिखवाता था जिससे लोग उसके प्रभाव में आ सके।

Advertisement. Scroll to continue reading.

कानपुर के कल्याणपुर विधान सभा के पूर्व विधायक सतीश निगम का कहना है कि विष्णु भदौरिया उर्फ विष्णु ठाकुर नाम के किसी भी व्यक्ति के संबंध समाजवादी पार्टी से नहीं है। अगर वो बैनर और होर्डिंग में खुद को समाजवादी पार्टी का छात्र नेता बता रहा है तो ये गलत है इसके विरुद्ध पार्टी स्वयं कर्यवाही करेगी।

Advertisement. Scroll to continue reading.
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

भड़ास को मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप ग्रुप से जुड़ें- Bhadasi_Group

Advertisement

Latest 100 भड़ास

व्हाट्सअप पर भड़ास चैनल से जुड़ें : Bhadas_Channel

वाट्सअप के भड़ासी ग्रुप के सदस्य बनें- Bhadasi_Group

भड़ास की ताकत बनें, ऐसे करें भला- Donate

Advertisement