Connect with us

Hi, what are you looking for?

सियासत

आतंकवाद सिर्फ इस्लाम की बपौती नहीं है!

vaidik

मस्जिदों पर आतंकी हमला… न्यूजीलैंड की दो मस्जिदों पर हमला हुआ और 50 लोग मारे गए। ये मारे जानेवाले कौन थे? ये मुसलमान थे। वे नमाज पढ़ने गए थे, मस्जिदों में! इन्हें मारनेवाला कौन था? एक आस्ट्रेलिया नागरिक! वह ईसाई था। तो आपने क्या नतीजा निकाला? यही न कि आतंकवाद सिर्फ इस्लाम की बपौती नहीं है। वह हत्यारा ईसाई है याने ईसाइयत को भी अब आप आतंकवादी घोषित कर सकते हैं। कई आतंकवादी, जो कि ईसाई हैं, उन्होंने फ्रांस, जर्मनी, ब्रिटेन और अमेरिका में भी सैकड़ों निर्दोष लोगों को मौत के घाट उतार दिया है।

तो क्या हम इसे अब ईसाई आतंकवाद कहें या और अधिक ठीक-ठीक कहना चाहें तो क्या हम इसे गौरांग आतंकवाद कहें। इस तरह के आतंकवादी अपने आपको ऊंची जाति का मानते हैं और एशियाई-अफ्रीकी लोगों को नीच या घटिया मानते हैं। सभ्यताओं के संघर्ष में उन्हें असभ्य मानते हैं। जिस गोरे आतंकवादी ने न्यूजीलैंड की मस्जिदों में मुसलमानों को मारा है, उसने यही कहा है कि इन घटिया लोगों ने आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की जमीन पर कब्जा क्यों कर लिया है।

उस मूर्ख को क्या पता नहीं कि वह खुद आस्ट्रेलिया के मूल निवासियों का वंशज नहीं है। उसके पुरखे भी किसी पश्चिमी देश से आकर वहां बसे होंगे। वास्तव में आतंकवाद को न तो किसी धर्म से जोड़ा जा सकता है, न राष्ट्र से, न रंग से और न ही सिद्धांत से। यह कुछ सिरफिरे मूर्खों का धर्म है, जो निहत्थों का खून बहाकर अपनी कायरतापूर्ण बहादुरी का प्रदर्शन करते हैं। इस प्रदर्शन में वे मजहब, रंग, जाति, राष्ट्र, सिद्धांत आदि का सहारा लेते हैं। वरना न्यूजीलैंड जैसे शांत और सुव्यवस्थित देश में ऐसी खूंरेजी का कोई कारण नहीं है।

Advertisement. Scroll to continue reading.

50 लाख लोगों के इस देश में मुश्किल से 45 हजार मुसलमान रहते हैं। उनमें से 15 हजार भारतीय मुसलमान हैं। इस हमले में हमारे पड़ौसी देशों के मुसलमान ज्यादा मारे गए हैं। हमारे भी लगभग दर्जन भर नागरिक मारे गए। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन हत्याओं पर गहरा दुख जाहिर किया है और इस हमले की कड़ी निंदा की है, यह अच्छी बात है। इस्लाम के नाम पर भारत में आतंकवाद फैलानेवाले लोग इस घटना से सबक लें, यह भी जरुरी है।

लेखक डॉ. वेदप्रताप वैदिक वरिष्ठ पत्रकार, स्तंभकार और विदेशी मामलों के जानकार हैं.

Advertisement. Scroll to continue reading.
https://www.youtube.com/watch?v=uLygDrXpTUs
2 Comments

2 Comments

  1. आसिम अज़हर

    March 17, 2019 at 1:38 am

    Very Nice
    बहुत अच्छा एवं सही बात लिखी है सच्चाई तो यह है कि आतंकवाद का कोई धर्म नही होता ।

  2. राम शर्मा भोपाल मप्र

    March 19, 2019 at 7:27 pm

    नाम वेद प्रताप वैदिक-इस नाम के अर्थ भी पता है?
    स्वेशी मामलों की जानकारी तो है नहीं विदेशी मामलों पर लिख रहे हो।
    मूर्ख सिर्फ हिंदी अंग्रेजी लिखने पढ़ने बोलने का मतलब पढा लिखा होना नहीं होता किसी भी लेख को लिखने से पहले उसके गहन अध्यन पड़ताल की आवश्यकता होती है।
    आतंकी को शुअर का मांस खिलाकर देख ले धर्म जाति सब पता चल जाएगी।

    यही परेशानी है आधे अधूरे ज्ञान से

Leave a Reply

Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

भड़ास को मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप ग्रुप से जुड़ें- Bhadasi_Group

Advertisement

Latest 100 भड़ास

व्हाट्सअप पर भड़ास चैनल से जुड़ें : Bhadas_Channel

वाट्सअप के भड़ासी ग्रुप के सदस्य बनें- Bhadasi_Group

भड़ास की ताकत बनें, ऐसे करें भला- Donate

Advertisement