Connect with us

Hi, what are you looking for?

उत्तर प्रदेश

मुलायम का अंत भी अब करीब आ गया है, वह भी अमिताभ ठाकुर के हाथों : दयानंद पांडेय

Dayanand Pandey : एक समय कंस और रावण जैसों को भी लगता था कि उन का कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता। और वह अत्याचार पर अत्याचार करते जाते थे। लेकिन एक दिन उन का अंत हुआ। गोरी, गजनवी, चंगेज खां, बाबर, औरंगज़ेब आदि के हश्र भी हमारे सामने हैं। ब्रिटिश राज में तो एक समय सूरज भी नहीं डूबता था, पर एक दिन आया कि डूब गया। तो मुलायम सिंह यादव कौन सी चीज़ हैं? मुलायम सिंह यादव के पाप और कुकर्म का घड़ा भी अब भर जाने की राह पर है।

<p>Dayanand Pandey : एक समय कंस और रावण जैसों को भी लगता था कि उन का कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता। और वह अत्याचार पर अत्याचार करते जाते थे। लेकिन एक दिन उन का अंत हुआ। गोरी, गजनवी, चंगेज खां, बाबर, औरंगज़ेब आदि के हश्र भी हमारे सामने हैं। ब्रिटिश राज में तो एक समय सूरज भी नहीं डूबता था, पर एक दिन आया कि डूब गया। तो मुलायम सिंह यादव कौन सी चीज़ हैं? मुलायम सिंह यादव के पाप और कुकर्म का घड़ा भी अब भर जाने की राह पर है।</p>

Dayanand Pandey : एक समय कंस और रावण जैसों को भी लगता था कि उन का कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता। और वह अत्याचार पर अत्याचार करते जाते थे। लेकिन एक दिन उन का अंत हुआ। गोरी, गजनवी, चंगेज खां, बाबर, औरंगज़ेब आदि के हश्र भी हमारे सामने हैं। ब्रिटिश राज में तो एक समय सूरज भी नहीं डूबता था, पर एक दिन आया कि डूब गया। तो मुलायम सिंह यादव कौन सी चीज़ हैं? मुलायम सिंह यादव के पाप और कुकर्म का घड़ा भी अब भर जाने की राह पर है।

बिहार में महागठबंधन में छेद करने के बाद भी उन को राहत मिलती नज़र नहीं आती। रही सही कसर आईएएस अफसर सूर्य प्रताप सिंह और आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर ने पूरी कर दी है। यादववाद और अत्याचार की पराकाष्ठा पार कर कर चुके मुलायम सिंह यादव के ख़िलाफ़ आज लखनऊ की एक निचली अदालत ने अमिताभ ठाकुर को मुलायम द्वारा धमकी दिए जाने के बाबत एफ़आईआर दर्ज करने के आदेश जारी कर उन्हें उनकी औकात बता दी है। हालांकि इस एफ़आईआर से मुलायम का तुरंत कोई बाल बांका नहीं होने वाला। लेकिन वह कहते हैं न कि बूंद-बूंद से सागर बनता है। तो अमिताभ ठाकुर की लड़ाई का यह भी एक बूंद है। अमिताभ ठाकुर आपको बहुत बधाई! आप के संघर्ष को सैल्यूट! आप की जिजीविषा को प्रणाम! आप निरंतर युद्धरत रहिए। विजय आप की प्रतीक्षा में है। दुष्यंत कुमार का वह एक शेर है न :

Advertisement. Scroll to continue reading.

कैसे आकाश में सुराख़ नहीं हो सकता
एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारो ।

तो अमिताभ ठाकुर आपने एक पत्थर तो तबीयत से उछाल ही दिया है। सुराख़ भी होगा ही और अत्याचार की यह व्यवस्था टूटेगी भी। किसी फर्जी बलात्कार का आरोप लगा देने और बेबुनियाद आरोपों की जांच में आप की यह लड़ाई नहीं झुलसने वाली यह बात तो सारी दुनिया जानती है मेरे मित्र! आप तो खैर अच्छी तरह यह बात जानते हैं। मुलायम का अंत भी अब करीब आ गया है। वह भी अमिताभ ठाकुर के हाथों।

Advertisement. Scroll to continue reading.

लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार दयानंद पांडेय के फेसबुक वॉल से.

Advertisement. Scroll to continue reading.
Click to comment

0 Comments

  1. sanjeev Singh thakur

    September 18, 2015 at 2:01 pm

    bilkul sateek likha h Pandey ji ne.

Leave a Reply

Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

भड़ास को मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप ग्रुप से जुड़ें- Bhadasi_Group

Advertisement

Latest 100 भड़ास

व्हाट्सअप पर भड़ास चैनल से जुड़ें : Bhadas_Channel

वाट्सअप के भड़ासी ग्रुप के सदस्य बनें- Bhadasi_Group

भड़ास की ताकत बनें, ऐसे करें भला- Donate

Advertisement