यशवन्त जी, मैं आपका ध्यान पत्रकारिता की दुहाई देने वाले हिन्दी के महान अखबार अमर उजाला, आगरा के द्वारा 15 अक्टूबर को प्रकाशित प्रथम (मुख्य पेज) की खबर हेडिंग ‘प्रदेश के दो और मंत्रियों की लोक आयुक्त से शिकायत’ की ओर दिलना चाहूंगा, जिसमें जिक्र तो सिंचाई मंत्री लक्ष्मी नरायण यादव और सिंचाई यांत्रिक राज्य मंत्री जयवीर सिंह के बारे में है।
परन्तु अमर उजाला के मूर्धन्य पत्रकारों ने चित्र मंत्री ग्रामीण अभियन्त्रण सेवा व एग्रीकल्चर विदेश व्यापार के जयवीर सिंह का छाप दिया है। छपे चित्र वाले मंत्री कैबिनेट प्रभार के अलीगढ़ निवासी जयवीर सिंह हैं। जब कि ब्यौरा, जो कि लोकायुक्त से शिकायत के बारे में है, सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद में रह रहे राज्य मंत्री जयवीर सिंह के बारे में है। आखिर अमर उजाला की इस महान गलती की जिम्मेदारी कौन लेगा। क्या हजारों रुपये प्रतिमाह लेने वाले अमर उजाला के पत्रकारों का सामान्य ज्ञान इतना कमजोर हो गया है?
पतंजलि दुबे
पत्रकार
फिरोजाबाद
Comments on “अमर उजाला की इस गलती के लिए जिम्मेदार कौन है?”
A DESK KI GALTI HAI
jaha aise sampadak baithe ho jo ankhe mund kr kam karte ho. vaha to aisa hona hi hai….desk pr b apne bhaskar vale be-akal bhar liye hain, to aise ghatnaye to honge hi….
sabse maje ki bat ye hai ki Rajul Bhai sahab aur Ajay Upadhyay g ko eski jankari hone k bad koi karyavahi nahi hoti….
khabaro ki hod me our jald baji me kabhi kabhi galti ho hi jati hai…magar es galati ke liye puri jimedari amar ujala ki hai…aage ke liye sudhar kare….rajkumar 09808898695
in bade akhbaro ka yahi haal hai , naam bade aur darshan chhote, inki akal ghaas charne chali gayi hai