74 साल पुराने हिंदी दैनिक नवभारत 2 जुलाई से पुणे शहर से भी प्रकाशित होने लगा है। यह नवभारत का 11वां एडिशन है। 12+4 पेज के अखबार की कीमत तीन रुपये है। 12 पेज के अखबार के साथ 4 पेज का सप्लीमेंट ‘पुणे प्लस’ रोजाना दिया जा रहा है। नवभारत का महाराष्ट्र में नागपुर और मुंबई से पहले से ही प्रकाशन हो रहा है। पुणे महाराष्ट्र का तीसरा संस्करण हो गया है।
बताया जा रहा है कि नवभारत प्रबंधन अब अखबार का नासिक एडिशन लांच करने की तैयारी में जुटा हुआ है। नवभारत के मालिक विनोद माहेश्वरी हैं जो ग्रुप एडिटर भी हैं और नागपुर में बैठते हैं।