Connect with us

Hi, what are you looking for?

टीवी

लाइव इंडिया को बाय बोल उदय हमार टीवी में

[caption id="attachment_14908" align="alignleft"]उदय चंद्र सिंहउदय चंद्र सिंह[/caption]लाइव इंडिया न्यूज चैनल का एक बड़ा विकेट गिरा है। एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर (आउटपुट) उदय चंद्र सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने नई पारी हमार टीवी के साथ शुरू की है। उन्होंने इस चैनल में भी एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर (आउटपुट) के पद पर ज्वाइन किया है। उदय लाइव इंडिया में डेढ़ वर्षों से थे। एनडीटीवी ग्रुप संग 13 साल तक जुड़े रहे उदय चंद्र एनडीटीवी इंडिया की लांचिंग कोर टीम के सदस्य रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी इंडिया से आउटपुट एडिटर पद से इस्तीफा देकर लाइव इंडिया ज्वाइन किया था। उदय ने करियर की शुरुआत राष्ट्रीय सहारा से की थी।

उदय चंद्र सिंह

उदय चंद्र सिंहलाइव इंडिया न्यूज चैनल का एक बड़ा विकेट गिरा है। एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर (आउटपुट) उदय चंद्र सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने नई पारी हमार टीवी के साथ शुरू की है। उन्होंने इस चैनल में भी एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर (आउटपुट) के पद पर ज्वाइन किया है। उदय लाइव इंडिया में डेढ़ वर्षों से थे। एनडीटीवी ग्रुप संग 13 साल तक जुड़े रहे उदय चंद्र एनडीटीवी इंडिया की लांचिंग कोर टीम के सदस्य रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी इंडिया से आउटपुट एडिटर पद से इस्तीफा देकर लाइव इंडिया ज्वाइन किया था। उदय ने करियर की शुरुआत राष्ट्रीय सहारा से की थी।

बाद में वे विनोद दुआ की परख की टीम के हिस्से बने। उदय मेहनती और प्रतिभावान पत्रकारों में शुमार किए जाते हैं। सूत्रों का कहना है कि उदय ने लाइव इंडिया से इस्तीफा चैनल के खराब होते माहौल के चलते दिया। यह चैनल पहले अधिकारी ब्रदर्स ने जनमत नाम से शुरू किया था। बाद में एक विवाद के चलते सरकारी आदेश पर चैनल को कुछ दिनों तक बंद रखना पड़ा। इसके बाद लाइव इंडिया नाम से चैनल को री-लांच किया गया।

बाद में अधिकारी ब्रदर्स ने चैनल को रीयल इस्टेट की कंपनी एचडीआईएल के हाथों बेच दिया। जिन दिनों एचडीआईएल ने चैनल को खरीदा, ठीक उसी के बाद मंदी का जो दौर शुरू हुआ, उसके चलते चैनल को लेकर एचडीआईएल के जो प्रोजेक्ट थे, वे ठंडे बस्ते में चले गए। सूत्रों का कहना है कि एचडीआईएल ने लाइव इंडिया को फिलहाल उसके हाल पर छोड़ रखा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

टीवी

विनोद कापड़ी-साक्षी जोशी की निजी तस्वीरें व निजी मेल इनकी मेल आईडी हैक करके पब्लिक डोमेन में डालने व प्रकाशित करने के प्रकरण में...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

: घोटाले में भागीदार रहे परवेज अहमद, जयंतो भट्टाचार्या और रितु वर्मा भी प्रेस क्लब से सस्पेंड : प्रेस क्लब आफ इंडिया के महासचिव...

Advertisement