मुंबई : हिंदी व मराठी दैनिक समाचारपत्र मुंबई मित्र के 7वें वर्षगांठ पर मुंबई सहित राज्य के अनेक क्षेत्रों के हिंदी, मराठी व उर्दू के रचनाकारों को सम्मानित किया गया। 2 अक्तूबर को गांधी जयंती के अवसर पर मुंबई के चर्चगेट स्थित यशवंत राव चव्हाण सेंटर में आयोजित विशेष समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महाराष्ट्र के सार्वजनिक निर्माण मंत्री छगन भुजबल उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरूआत डॉ. रजनीकांत मिश्र की सरस्वती वंदना से हुई तत्पश्चात सभी अतिथियों का शॉल, श्रीफल व पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में मुंबई मित्र/वृत्त मित्र द्वारा छोटे बच्चों के लिए आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। तत्पश्चात राइटर्स एण्ड जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय हिंदी/मराठी काव्य, उर्दू शायरी एवं पत्र-लेखन प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्य अतिथि के हाथों प्रशस्तिपत्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। समारोह में सुधा डी. चौबे, रेनू सक्सेना, सैयद आफ़ताब मेहदी, डॉ. टी मनवानी आनंद, जगदीश गंभीर, अर्चना मिश्रा को हिंदी पत्रभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
हिंदी काव्य भूषण पुरस्कार नीटी के हिंदी अधिकारी सुरेशचंद्र जैन, गीतकार राजकुमार दुबे राज, रूपाली राजेश पटवर्धन, लक्ष्मी यादव, डॉ. कपिल कुमार, डॉ. रीता गौतम, डॉ. कृष्णा खत्री, शिवजी पांडेय शिवम, अनिल त्रिपाठी कडक, त्रिलोचन सिंह अरोरा, गरिमा पटेल, रवि रश्मि अनुभूति, एन.बी. सिंह नादान, प्रमिला शर्मा, ईश्वर हैदराबादी, डॉ. रजनीकांत मिश्रा, जे.पी.बघेल, पंकज तिवारी, रुस्तम घायल, रामप्यारे सिंह रघुवंशी, खन्ना मुजफ्फरपुरी, श्याम कुमार श्याम, राजीव रोहित, सुरेश कुमार बोकडे, इकबाल मोम राजस्थानी, संजय अमन को दिया गया। उर्दू पत्रभूषण पुरस्कार इकबाल नियाजी, सैयद जमाल रिज्वी, साहेब हसन, शेख सलाम उसमान, नूर मोहम्मद हसन तथा मो. शफीक खान को दिया गया जबकि उर्दू काव्यभूषण पुरस्कार कमर सिद्दीकी, ओबैद आजमी, डॉ. इरशाद खान, मुमताज राशिद, जमीर काजमी तथा आरिफ आजमी को प्रदान किया गया।
समारोह में 112 पृष्ठों वाले मुंबई मित्र के विशेष अंक तथा वास्ट मीडिया प्रा. लि. की निदेशक अनघा राणे द्वारा लिखित काव्य पुस्तिका का विमोचन किया गया। कार्यक्रम के अंत में मुंबई मित्र द्वारा आयोजित गणेशोत्सव प्रतियोगिता के विजेता मंडलों को शॉल, श्रीफल तथा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन राइटर्स एण्ड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा दोपहर का सामना के वरिष्ठ पत्रकार राजेश विक्रांत ने किया। आभार प्रदर्शन मुंबई मित्र/वृत्त मित्र के समूह संपादक अभिजीत राणे ने किया।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष कृपाशंकर सिंह, विधायक कृष्णा हेगड़े, महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के पूर्व अध्यक्ष नंदकिशोर नौटियाल, दोपहर का सामना के कार्यकारी संपादक प्रेम शुक्ल, वरिष्ठ पत्रकार प्रताप थोरात, अनिल थत्ते, टीवी 9 समाचार चैनल के समाचार समन्वयक तुलसीदास भोईटे, मुंबई मित्र/वृत्त मित्र के समूह संपादक अभिजीत राणे, समाचारपत्र समूह की निदेशक अनघा राणे, अशोक राणे, हेमंत राणे, कुतुबनुमा की संपादक डॉ. राजम नटराजम, राइटर्स एण्ड जर्नलिस्ट एसोसिएशन(वाजा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवेंद्र सिंह तथा पश्चिम बंगाल के महासचिव कमलेश पांडेय, आदि उपस्थित थे।
मुंबई से आफताब आलम की रिपोर्ट
vijay yadav
October 5, 2011 at 10:46 am
अभिजित राणे व सभी मुंबई मित्र परिवार को हमारी ओर से सफलता के ७ वर्ष पर ढेर सारी बधाई . कोशिस करिए यह पत्र आम लोगो तक भी पहुचे , जिससे हर मुंबईकर इस अखबार को अपना सही मित्र समझे.
-विजय यादव
np
October 11, 2011 at 5:03 am
mumbai mitra ke 7 varsh pure hone par pure staff ko badhai……is ke sath hi editar abhijit rane ji …ab kam se kam reporataro ko sallari dene ki meharabani kre…..kam se kam unke fax or unka khacha to de dijiy….or vrut mitra me asaliyata paroshan ke badale kuchh achhi khabar bhi de taki ham patrakaro ko khusi ho or garav ho…