Connect with us

Hi, what are you looking for?

सम्मान

‘हमार टीवी’ सर्वश्रेष्ठ भोजपुरी न्यूज़ चैनल

मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया (एमएफआई) द्वारा हर साल दिए जाने वाले मीडिया अवार्ड्स में भोजपुरी भाषा के न्यूज चैनल हमार टीवी ने दूसरे चैनलों को पछाड़ते हुए सर्वश्रेष्ठ भोजपुरी न्यूज चैनल का अवार्ड हासिल किया.

मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया (एमएफआई) द्वारा हर साल दिए जाने वाले मीडिया अवार्ड्स में भोजपुरी भाषा के न्यूज चैनल हमार टीवी ने दूसरे चैनलों को पछाड़ते हुए सर्वश्रेष्ठ भोजपुरी न्यूज चैनल का अवार्ड हासिल किया.

दिल्ली के फिक्की सभागार में हमार टीवी की ओर से चैनल के उदय चंद्र सिंह ने यह पुरस्कार ग्रहण किया. प्रसारण शुरू होने के एक साल के अंदर ही हमार टीवी ने यह गौरव हासिल किया है. 24 घंटे के न्यूज चैनल हमार टीवी पर देश दुनिया के 24 करोड़ भोजपुरी भाषा भाषी लोगों और बिहार-झारखंड में बोली जाने वाली दूसरी भाषाओं के लोगों के लिए न्यूज, करंट अफेयर्स और मनोरंजन के कार्यक्रम प्रसारित किए जाते हैं. पुरस्कार ग्रहण करने के बाद उदय चंद्र सिंह ने सबको धन्यवाद देते हुए कहा, “हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती थी भोजपुरी के माथे पर लगा फूहड़ता का झूठा कलंक मिटाने का. हमार टीवी ने अपने कार्यक्रमों के जरिए यह साबित किया है कि भोजपुरी किसी भी लिहाज से फूहड़ भाषा नहीं है. बस जरूरत है अपना नजरिया बदलने और भोजपुरी की मिठास को समझने का.”

एक साल के अंदर ही दोनों चैनलों हमार और फोकस की इस शानदार सफलता पर बधाई देते हुए ग्रुप के चेयरमैन मतंग सिंह ने कहा, ‘इस कामयाबी के मौके पर मैं चैनल से जुड़े सभी लोगों को बधाई देता हूं जिन्होंने अपनी मेहनत से चैनल को इस ऊंचाई तक पहुंचाया है, साथ ही साथ हम दर्शकों का भी धन्यवाद करते हैं जिन्होंने हमें भरपूर समर्थन दिया है.’  

हमार टीवी तेजी से उभरता न्यूज़ चैनल है जिस पर पुरबिया दर्शकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई खास कार्यक्रम चलाए जाते हैं जिसको दर्शकों का भरपूर समर्थन मिला है. भोजपुरी, मैथिली, अंगिका, बज्जिका, अवधी के अलावे झारखंड की लोकप्रिय नागपुरी भाषा में समाचार बुलेटिन होते हैं. इसके अलावा चैनल छात्रों के लिए पटना के जाने माने शिक्षण संस्थान सुपर 30 के साथ मिलकर हमार क्लासरूम जैसे कार्यक्रम प्रसारित करता है जिसे छात्रों और अभिभावकों दोनों की भरपूर सराहना मिली है. देश के 12 राज्यों के 25 मीडिया संस्थानों के सामूहिक प्रयास से स्थापित मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया हर साल प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 35 अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कार देता है. हमार टीवी के चैनल हेड उदय चंद्र सिंह को दो साल पहले भी बेस्ट आउटपुट एडिटर का मीडिया एक्सलेंस अवार्ड मिल चुका है. प्रेस विज्ञप्ति

Click to comment

0 Comments

  1. Amresh srivastava

    March 28, 2010 at 11:35 am

    HAMAR TV WASTAV ME BHOJPURI KE LIYE SARVASRESTHA HAI.
    HAMAR TV ME CHALNE WALI KHABARO NE PURVANCHAL KE SATH-2 POORE PRADESH ME 1 NAYA AAYAM STHAPIT KIYA HAI. JISKE CHALTE ESKO AWARD MILA HAI.

    AMRESH
    FATEHPUR
    9235143418

  2. pappu kumar

    March 28, 2010 at 12:50 pm

    i want to be reporter from giridih ranchi

  3. umashankar singh

    March 28, 2010 at 1:31 pm

    ka haal ba bhaia —————–badhia hai
    ki haal chaal hai——————thike hai
    Saaab Badhia hai lage raho

  4. amit Kumar

    March 28, 2010 at 1:38 pm

    Vakai Hamar TV ne swasth TV patrakarita ki misaal pesh ki hai.yah channel kahin se kisi national channel se peeche nahi hai.Apni bhasa mein apni khabar mile to bhala hum kyon doosre bhasa ke channel ko dekhenge. Hamar TV ki poori team ko iss award ke liye badhai.

  5. shobharam

    March 28, 2010 at 1:48 pm

    udai ji ko bahut bahut badhai

    shobharam

  6. Sachin(Chintu)

    March 29, 2010 at 5:46 am

    very congrats to HAMAR TV. Realy HAMAR TV deserve for this award………………………………

  7. ajay kumar aligarh

    April 1, 2010 at 5:10 pm

    Sir,
    Hamar, Focus jin muddo ko story mai uthya vo aaj is ki pahchan ka karan bane Up mai focus hamar ko log isley pasand kar rahe hai . Hamar regional ka vikalp hai .

  8. dinesh

    April 13, 2010 at 9:12 am

    ye to gazab ho gya…jo nhin tha wo bhi ho gya. paisa jo na kra de . yah baat thik hai ki hammar tv aage hai ,yah kahin na kahin bhojpuri boli ke liye sukhad ehsaas hai. magar sriman aapne kabhi apne bulletin ko dhyan se suna hai. aapke ek hi bulletin me kabhi u.p. ki boli …to kabhi bihar ke bhojpur ki boli ….to kabhi bihar ke hi chapra zile ki boli ka sangam lagne lagta hai . aapne dulhan ko to saaz-sringar se paat diya hai magar …finally aap ek aise dulhan ke make-up artist hai …jiski dulhan TOTLI hai . ummed hai sriman ki aap apni dulhan ko ek saaf-suthri aawaz denge…jise log soon aur samajh saken.

  9. tiwary

    April 13, 2010 at 9:17 am

    bhai sabse pahle मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया ke astitva ki jaanch honi chahiye . kya yah apne sare kaam nispakshta ke saath kar rha hai . kisi bhi channel aur aadmi ko hit & fit karane ke liye yah kitna paisa leta hai.

Leave a Reply

Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

टीवी

विनोद कापड़ी-साक्षी जोशी की निजी तस्वीरें व निजी मेल इनकी मेल आईडी हैक करके पब्लिक डोमेन में डालने व प्रकाशित करने के प्रकरण में...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

: घोटाले में भागीदार रहे परवेज अहमद, जयंतो भट्टाचार्या और रितु वर्मा भी प्रेस क्लब से सस्पेंड : प्रेस क्लब आफ इंडिया के महासचिव...

Advertisement