नवभारत टाइम्स, मुंबई की सीनियर करेस्पांडेंट कंचन श्रीवास्तव को वर्ष 2009-10 के लिए वेस्टर्न रीजन का यूएनएफपीए-लाडली मीडिया एवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह एवार्ड जेंडर सेंसिटिविटी के लिए पापुलेशन फर्स्ट संस्था द्वारा यूएनएफपीए के सहयोग से दिया जाता है। कंचन को यह एवार्ड पत्रकारिता और लेखन के जरिए महिलाओं व बच्चियों की दशा-दिशा सुधारने में योगदान के लिए दिया गया है।
मुंबई के एनसीपीए में आयोजित समारोह में कंचन को यूएनएफए-लाडली मीडिया एवार्ड एक्सचेंज4मीडिया के चीफ एडिटर प्रद्युम्न माहेश्वरी ने प्रदान किया। कंचन मूलतः बनारस के ज्ञानपुर की रहने वाली हैं। उनकी पढ़ाई-लिखाई लखनऊ में हुई। वे कई वर्षों से मुंबई में पत्रकारिता कर रही हैं।
sushil srivastava
February 3, 2010 at 2:54 pm
Chitrans Kanchan Srivastava Ji Namaste UNFPA Ladli Media Award Se Sammanit Hone Per Aapko Hamari Taraf se Dher Sari Badhaiya… Sushil Srivastava (National Secretary,Akhil Bhartiya Kaystha Mahasabha) And (Managing Director Roshani Darshan Media Network Pvt Ltd) Mob 09868037225 / 09555690108 Email:[email protected]