खबर है कि अमर उजाला, लखनऊ के चीफ फोटोग्राफर रहे ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी से प्रबंधन ने इस्तीफा ले लिया है। इससे पहले उनका डिमोशन कर उन्हें फोटोग्राफर बना दिया गया था और उनके अधीन काम करने वाले फोटोग्राफर मनोज देवगन को चीफ फोटोग्राफर बना दिया गया। सूत्रों का कहना है कि ज्ञान को पिछले दिनों दिल्ली तलब किया गया था और प्रबंधन के फैसले की जानकारी दी गई। ज्ञान पर अशोक पांडेय का करीबी होने और हिंदुस्तान जाने की संभावना जैसे आरोप लगे। ज्ञान हिंदुस्तान न जाने और अमर उजाला के पुराने इंप्लाई होने की बात कहते रहे पर प्रबंधन ने उनकी एक न सुनी और इस्तीफा देने का निर्णय सुना दिया।
एक अन्य खबर के मुताबिक अमर उजाला, लखनऊ के स्थानीय संपादक अभिजीत मिश्रा के बर्ताव से नाखुश होकर लंबी छुट्टी पर गए लोकल इंचार्ज दिनेश मिश्रा ने हिंदुस्तान, लखनऊ ज्वाइन करने जा रहे हैं। पता चला है कि उनका हिंदुस्तान, लखनऊ के एचआर के साथ बातचीत हो गई है और वे जल्द ही हिंदुस्तान ज्वाइन कर लेंगे।
S.K. Upadhyay
January 15, 2010 at 1:36 pm
Neki Kar Jhute Kha
humne Khaye Tu Bhi Kha
rajeev mishra
January 16, 2010 at 5:11 am
mera yah manana hai ki patrkarita me koi kisi ke adheen nahi hota. sabhi baniye ke naukar hai. aise me manoj ke bare me apka yah likhna ki devgan gyan ke adheen the yah theek nahi hai. meri jankari ke mutabik manoj amar ujala me gyan se purane hai. gyan unit lounchiang ke samay kai hathkande apnakar kursi hathiyai thi
krishan singh
January 16, 2010 at 2:31 pm
No,comment