विजय जाधव और दिनेश भट्ट की नई पारी : दानिश आजमी ने सहारा छोड़ा : सकाल, कोल्हापुर के एसोसिएट एडिटर विजय जाधव ने इस्तीफा दे दिया है। वे नई पारी की शुरुआत पुण्यनगरी, वेस्टर्न महाराष्ट्र रीजन के एक्जीक्यूटिव एडिटर के रूप में शुरू करने जा रहे हैं।
दैनिक भास्कर, रायपुर में कई पत्रकारों ने नई पारी शुरू की है और कुछ करने वाले हैं। नई दुनिया रायपुर के गोविंद पटेल, हिंदुस्तान वाराणसी के हरीश तिवारी, जी24 घंटे छत्तीसगढ़ से वरुण श्रीवास्तव ने ज्वाइन कर लिया है। राजस्थान पत्रिका, जयपुर के नीरज तिवारी दैनिक भास्कर, रायपुर के साथ नई पारी शुरू करने वाले हैं। अगले कुछ दिनों में कई और पत्रकार दैनिक भास्कर, रायपुर के साथ जुड़ सकते हैं।
दैनिक भास्कर, चंडीगढ़ के दिनेश भट्ट ने इस्तीफा दे दिया है। वे अमर उजाला, चंडीगढ़ के साथ जुड़ने जा रहे हैं। दिनेश चीफ सब एडिटर थे और इसी पद पर अमर उजाला पहुंच रहे हैं।
दानिश आजमी ने रोजनामा राष्ट्रीय सहारा उर्दू, मुंबई से इस्तीफा दे दिया है. इन्होंने स्थानीय संपादक सईद हमीद के रवैए से परेशान होकर संस्थान छोड़ा है। दानिश इससे पहले आजमगढ़ में यूनाइटेड भारत, मुंबई में अखंड महाराष्ट्र और मुंबई मित्र में काम कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि रोजनामा राष्ट्रीय सहारा, मुंबई के स्ट्रिंगर और रिपोर्टर मानदेय को लेकर काफी परेशान हैं।
amar
January 16, 2010 at 1:10 pm
dinesh bhai badhai
shani singh
January 21, 2010 at 9:45 am
anil chamadiya or kripa sanker ko bhi partkar bana lo news paper bahut jaldi ban ho jayega