Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

न्यूज 24 को तगड़ा झटका, आरसी शुक्ला इस्तीफा देकर महुआ पहुंचे

[caption id="attachment_20142" align="alignleft" width="94"]आरसी शुक्लाआरसी शुक्ला[/caption]: टीवी पत्रकारिता के कई दिग्गज राणा यशवंत की टीम का हिस्सा बनने जा रहे हैं : वरिष्ठ टेलीविजन पत्रकार और न्यूज 24 के डिप्टी एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर आरसी शुक्ला ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। आरसी शुक्ला अब एक्जीक्यूटिव एडिटर के पद पर महुआ न्यूज ज्वाइन करने जा रहे हैं। महुआ में आरसी शुक्ला इनपुट हेड की जिम्मेदारी संभालेंगे। आरसी शुक्ला को महुआ न्यूज में काफी बड़ी भूमिका मिली है।

आरसी शुक्ला

आरसी शुक्ला

आरसी शुक्ला

: टीवी पत्रकारिता के कई दिग्गज राणा यशवंत की टीम का हिस्सा बनने जा रहे हैं : वरिष्ठ टेलीविजन पत्रकार और न्यूज 24 के डिप्टी एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर आरसी शुक्ला ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। आरसी शुक्ला अब एक्जीक्यूटिव एडिटर के पद पर महुआ न्यूज ज्वाइन करने जा रहे हैं। महुआ में आरसी शुक्ला इनपुट हेड की जिम्मेदारी संभालेंगे। आरसी शुक्ला को महुआ न्यूज में काफी बड़ी भूमिका मिली है।

वे महुआ न्यूज बिहार झारखंड के इनपुट इंचार्ज तो रहेंगे ही, साथ ही महुआ के आने वाले नए प्रोजेक्ट, महुआ यूपी, उत्तराखंड, महुआ राजस्थान, महुआ मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के इनपुट हेड की जिम्मेदारी उन्हीं के पास रहेगी। आरसी शुक्ला न्यूज 24 की लांचिंग से ही जुड़े थे। आरसी शुक्ला इससे पहले आजतक में थे। सुप्रिय प्रसाद इन्हें न्यूज 24 ले आए थे। तभी से आरसी शुक्ला न्यूज 24 में जमे थे। स्मार्ट और हैंडसम आरसी शुक्ला ने न्यूज 24 में ऐंकरिंग भी की है। साथ ही आउटपुट में उनकी अहम भूमिका रही। दो महीने पहले सुप्रिय प्रसाद ने न्यूज 24 के न्यूज डायरेक्टर पद से इस्तीफा दिया था। तभी से न्यूज 24 में बेचैनी का माहौल था।

चैनल की जिम्मेदारियां दो हिस्सों में बांट दी गई थीं। न्यूज का चार्ज सुनील झा के पास है और प्रोग्रामिंग इंचार्ज बने हैं राहुल महाजन। सूत्रों के मुताबिक सुनील झा के साथ आउटपुट के वरिष्ठ साथियों का तालमेल नहीं बन पा रहा था। पहले इस चैनल की जिम्मेदारी अजीत अंजुम जैसे टेलीविजन पत्रकारिता के महारथी के पास थी। फिर सुप्रिय प्रसाद के हाथों में जिम्मेदारी आई। और अब सुनील झा को जब न्यूज हेड की जिम्मेदारी दी गई तो उनके साथ आउटपुट के सीनियर लोगों का तालमेल बन नहीं पाया। सूत्रों के मुताबिक सुनील झा का मनमाना रवैया किसी को रास नहीं आ रहा है। आरसी शुक्ला भी उनकी मनमानी से कई बार आहत हुए थे। समझा जाता है कि आरसी शुक्ला के चैनल छोड़ने के पीछे एक बड़ी वजह सुनील झा के साथ काम का तालमेल न बन पाना भी है।

आरसी शुक्ला बहुआयामी प्रतिभा के धनी हैं। टेलीविजन पत्रकारिता में करीब 12 साल का अनुभव है। तीन साल उन्होंने सहारा समय में काम किया। पांच साल उन्होंने आजतक में काम किया। आरसी शुक्ला ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में रिपोर्टिंग भी की है। सहारा समय में उन्होंने चंडीगढ़ ब्यूरो चीफ के तौर पर भी काम किया था। इसके बाद उन्होंने आजतक ज्वाइन कर लिया था। आज तक में आरसी शुक्ला का नाम तेज तर्रार प्रोड्यूसरों में शुमार था। आरसी टेलीविजन पत्रकारिता की तमाम बारीकियों से वाकिफ हैं और आउटपुट के वे महारथी हैं। न्यूज 24 में आरसी आउटपुट के टॉप थ्री सीनियर मोस्ट सदस्यों में से एक रहे हैं। आरसी शुक्ला न्यूज की प्लानिंग और तेजी से न्यूज ऑन एयर करने में माहिर हैं। भड़ास4मीडिया से बातचीत में आरसी ने स्वीकार किया कि उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। बतौर इनपुट हेड काम करना, उनके लिए नई चुनौती है। उन्हें हमेशा चुनौतियों से प्यार रहा है। उन्हें यकीन है कि वे अपनी नई भूमिका बखूबी संभालेंगे और अच्छे नतीजे देंगे।

उधर, आरसी शुक्ला के इस्तीफे के साथ ही महुआ न्यूज के न्यूज डायरेक्टर राणा यशवंत की ताकत भी लोगों के सामने आई है। आरसी शुक्ला जैसे वरिष्ठ पत्रकार को न्यूज 24 से तोड़कर उन्होंने अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं। उल्लेखनीय है कि राणा यशवंत के नेतृत्व में महुआ ग्रुप कई और न्यूज चैनल लाने की योजना बना रहा है। सूत्रों की मानें तो टीवी पत्रकारिता के कई दिग्गज राणा यशवंत की टीम का हिस्सा बनने जा रहे हैं।

Click to comment

0 Comments

  1. anuj

    April 11, 2011 at 8:13 pm

    aapko bahut bahut badhai.

  2. anjali

    April 12, 2011 at 5:10 am

    RC Shukla electronic media ki samajh rakhne wale bahut hi ache journlist hai na..news 24 me unki pratibha ka sahi istemal nahi ho raha tha..unka mahua jane ka decision bilkul sahi hai..RC shukla ko meri taraf se bahut bahut badhai.

  3. mohit

    April 12, 2011 at 5:12 am

    Congrats RC Shukla ji

  4. vikas

    April 12, 2011 at 5:20 am

    आर सी शुक्ला को मेरी तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं

  5. sanchita

    April 12, 2011 at 6:13 am

    RC Sir you deserve it. congrats

  6. alok

    April 12, 2011 at 6:28 am

    बधाई !

  7. AJAYUPADHYAY

    April 12, 2011 at 6:33 am

    WISH U ALL THE BEST IN NEW ORGANISATION. WE HOPE U WILL REACH TO THE CLIMAX OF SUCCESS. U DESERVE IT. NO BODY CAN SUPPRESS THE TALENT AND U ARE HAVING THAT MUCH TALENT WHICH WILL GLITTER EVERY WHERE. FROM: AJAY & YASHOMATI, AYUSHI AND ALL FRIEND CIRCLE OF THIS FAMILY.

  8. aadityaa

    April 12, 2011 at 7:40 am

    shukla sir ko nayi shuruaat par mere taraph se dher sari shubhkamnayen!!!

  9. sanchita

    April 12, 2011 at 7:48 am

    you deserve it Sir..congrats

  10. umesh shkti singh

    April 12, 2011 at 8:40 am

    शुक्ला जी को “बुन्देली स्वराज” परिवार की और से शुभकामनाएं !

  11. vikram dutt

    April 12, 2011 at 9:01 am

    BADHAI HO SIR JI…..

  12. sunil dutt

    April 12, 2011 at 9:02 am

    BADHAI HO SIR…..

  13. kulveer sharma

    April 12, 2011 at 11:02 am

    खुदी को कर बुलंद इतना, की खुदा बन्दे से आ कर पूछे की तेरी रजा क्या है। आरसी शुक्ला जी ने इस कहावत को सच कर दिखाया है। सफलता के पीछे नहीं काबिलियत के पीछे भागो, सफलता खुद तुम्हारे पीछे भागेगी। तो आरसी शुक्ला जी ने भी अपने आप को इतना काबिल बना लिया है, अपने काम में इतनी महारथ हासिल कर ली है कि अब कामियाबी उनके पीछे भाग रही है। शुक्ला जी मीडिया में अपने काम का लोहा मनवा चुके हैं। वो पहले भी अपने काम को सम्मान देते थे और आज भी अपने काम को सम्मान देते है। उनको उनकी नए पद के लिए शुभकामनाएं और हम ये उम्मीद करते है कि वो भविष्य में भी अपने इसी जज्बे से पत्रकारिता क्षेत्र मे काम करते रहेंगे और हम सबका मार्गदर्शन करते रहेंगे।

  14. ravi kant pandey... kolkata

    April 12, 2011 at 12:16 pm

    Many many congratulations

  15. basuki nath gupta

    April 12, 2011 at 4:10 pm

    hoping the new horizon waiting for you and god bless you to achieve all the assignment and pinnacle of fame and name in coming times.:)

  16. basuki nath gupta

    April 12, 2011 at 4:14 pm

    aapko dher sari badhaiyannn, may god bless you to achieve all the luck to accomplish the all the assignment and you deserve to get all the name and fame what you want in coming times.

  17. manju

    April 12, 2011 at 6:14 pm

    chalo News24 ka telephone bill ab cum aayega..

  18. Mamta Singh

    April 12, 2011 at 6:17 pm

    Radha Charan Shukla jee ko badhai!

  19. dhananjay jha

    April 13, 2011 at 1:03 am

    bhadai ho sir

  20. Sanjay Srivastav GKP

    April 13, 2011 at 6:02 am

    Badhai ho aapko………… Nayi Jimmedariyo ke sath aap bulandiyo ko chhuein………… Shubhkamnayien
    Sanjay Srivastav Gorakhpur

  21. Sanjay Srivastav GKP

    April 13, 2011 at 6:05 am

    Badhai ho aapko…………. Nayi jimmedariyon ke saath asman ki bulandiyo ko chhuein……………. Shubhkamnayein
    Sanjay Srivastav Gorakhpur

  22. vineet

    April 13, 2011 at 9:54 am

    News 24 ko tagada jhatka to aise likh diya gaya hai, mano shriman rc shukla ke jane se channel band ho jayega. ye koi jhatka nahi hai.channel ke hit men hoga rc ka jana. shukla ji muft ki roti tod rahe the aur kuchh nahi

  23. ankush gupta

    April 15, 2011 at 3:33 am

    congratulations sir:)

  24. badrish dhar dwivedi

    April 18, 2011 at 5:00 am

    bahot bahot badai ho aapko bhiya ji .

  25. badrish dhar dwivedi

    April 18, 2011 at 5:03 am

    bahot bahot badhai ho bhiya ji ,

  26. Usha

    April 28, 2011 at 12:44 pm

    Manzile unhi ko milti hai jikn k sapano me dum hota hai, pankh se kuch nahi hota, hosaley se udaan hoti. Sapne hi leke nikale the…..ap wah hakikat ho raha. Wish You all the best:)

  27. Usha

    April 28, 2011 at 1:16 pm

    Manzile unhi ko milti hai, jin k sapano me dum hota hai, pankh se kuch nahi hota, hosaley se udaan hoti hai. Sapney hakikat ke roop le liya. Wish you all the best.

Leave a Reply

Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

टीवी

विनोद कापड़ी-साक्षी जोशी की निजी तस्वीरें व निजी मेल इनकी मेल आईडी हैक करके पब्लिक डोमेन में डालने व प्रकाशित करने के प्रकरण में...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

: घोटाले में भागीदार रहे परवेज अहमद, जयंतो भट्टाचार्या और रितु वर्मा भी प्रेस क्लब से सस्पेंड : प्रेस क्लब आफ इंडिया के महासचिव...

Advertisement