सुमंत ने नई दुनिया छोड़ा, अमर उजाला लौटे : पंकज ने नई दुनिया में रीजनल एडिटर के पद पर ज्वाइन किया : मुंबई से दो बड़ी खबरें हैं. अभी तक नईदुनिया ग्रुप से जुड़े रहे सुमंत मिश्र ने इस्तीफा दे दिया है. वे फिर अमर उजाला लौट आए हैं. वे अमर उजाला छोड़कर ही नई दुनिया गए थे. अमर उजाला में सुमंत की वापसी एसोसिएट एडिटर के पद पर हुई है. सुमंत इसी पद पर नई दुनिया में भी कार्य कर रहे थे.
सुमंत की जगह नई दुनिया में पंकज शुक्ला ने ज्वाइन किया है. पंकज का पद रीजनल एडिटर महाराष्ट्र का है. पंकज इससे पहले कई अखबारों और चैनलों में काम कर चुके हैं. वे एक फिल्म भी बना चुके हैं. पंकज जी24घंटे छत्तीसगढ़ चैनल से इस्तीफा देने के बाद काफी दिनों से मुख्य धारा की मीडिया से दूर रहते हुए डाक्यूमेंट्री व शार्ट फिल्म निर्माण में लगे हुए थे. सुमंत मिश्रा ने भड़ास4मीडिया से बातचीत में कहा कि नई दुनिया में सीमित दायरा हो गया था. अमर उजाला में व्यापक स्कोप है. यह अखबार उधर बंटता-बिकता है जिधर के हम लोग रहने वाले हैं. इसी तरह के कई कारणों से अमर उजाला लौट आया. पंकज शुक्ल ने भड़ास4मीडिया से कहा कि नई दुनिया को महाराष्ट्र में जमाना उनके लिए चुनौती है. फिलहाल यहां से संडे नई दुनिया प्रकाशित होता है जिसे महाराष्ट्र में और मजबूती प्रदान की जाएगी.
anand
June 3, 2010 at 2:10 pm
sir pranam
aapko bahut bahut badhai. aap vastav me chunautiyon ke liye bne hai. ek safal team leader ke roop me ,zee24 ghante ko chammkane ke baad aapke samne ek aur nai chunauti hai, aap es muhim me bhi safal ho yahi bhagwan se prarthna hai .
anand
harendra nath thakur, E.TV. MP
June 3, 2010 at 3:08 pm
bahut bahut badhai pankaj sir aapko nai paari ke liye.
vijay singh
June 3, 2010 at 4:02 pm
pankaj ji badhai………..vijay singh (navbharat)
vinod singh
June 6, 2010 at 4:39 pm
suman ji aur pankaj ji ko nai pari ke liye bahut sari badhai
girish pankaj
June 7, 2010 at 6:40 pm
pankaj shukla ko badhai ki ve fir mukhyadharaa mey aa gaye hai.
pankaj joshi
June 8, 2010 at 8:23 am
pankaj aapko shat shat badhai. apki location bahut dino bad mili.