समाजसेवी संस्था ‘‘इनलक्स झारखण्ड’’ ने दो पत्रकारों को उनके उत्कृष्ठ कार्यों के लिए सम्मानित किया है। टेलीग्राफ के हजारीबाग रिपोर्टर विश्वेन्दू जयपुरियार को उनके उत्कृष्ठ कार्यों के लिए संस्था ने युवा पत्रकार के रूप में स्थापित करते हुए एक समारोह में सम्मानित किया।
दूसरे सहारा समय के रिपोर्टर टीपी सिंह को उनके खोजी कार्यों के लिए सम्मानित किया। टीपी सिंह ने अफीम की खेती, कोयला तस्करी आदि पर काफी कार्य किया है। दामोदर प्रदूषण तथा वन पर्यावरण पर डाक्यूमेन्ट्री बनाई है। दोनों पत्रकारों के अलावा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य के लिए अन्य 13 लोगों को भी सम्मानित किया। हजारीबाग में एक सादे समारोह में पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र के डीआईजी दीपक वर्मा के हाथों प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह दिये गये।
(ये खबर मेल के जरिए भड़ास4मीडिया के पास आई है)
subodh
August 3, 2010 at 10:48 am
Salute to duo. Such award makes others also to take up good works.
Mahesh Swarnkar
August 3, 2010 at 11:35 am
congrats..keep doing good work
Arpita Kaur
August 5, 2010 at 12:02 pm
Hip Hip Hurray, Arpita, Chandigarh