मुंबई. इंडियन रीडरशिप सर्वे (आईआरएस) ने अखबारों की पाठक संख्या के नए आंकड़े जारी किए हैं। ये आंकड़े मौजूदा साल की पहली तिमाही के हैं। इसके मुताबिक दैनिक भास्कर समूह 1.90 करोड़ पाठकों वाला देश का सबसे बड़ा अखबार समूह है। भास्कर के पाठक 13 राज्यों के 65 संस्करणों के माध्यम से 4 भाषाओं में इस ग्रुप के अखबार पढ़ रहे हैं। इन आंकड़ों में पिछले साल लॉन्च किए गए दिव्य मराठी की पाठक संख्या शामिल नहीं है।
दैनिक भास्कर मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में पहले स्थान पर कायम है। दोनों प्रदेशों में भास्कर की कुल पाठक संख्या 47.32 लाख है। भास्कर की मप्र-छग के प्रमुख शहरों भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, रायपुर, दुर्ग भिलाई में 15.83 लाख पाठक संख्या है। वहीं मप्र-छग के संपूर्ण शहरी क्षेत्र में भास्कर 35.02 लाख पाठक संख्या के साथ प्रतिद्वंद्वी अखबार से 100' अधिक है।
जयपुर में 10.70 लाख पाठकों के साथ भास्कर राजस्थान का पहला ऐसा अखबार बन गया है जिसके राज्य के किसी एक शहर में 10 लाख से ज्यादा पाठक हैं। राजस्थान के शहरी इलाकों में भास्कर के 35.28 लाख पाठक हैं। चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में भी भास्कर 22.12 लाख पाठकों के साथ अव्वल है। गुजरात में भी ग्रुप का गुजराती अखबार दिव्य भास्कर 11.44 लाख पाठकों के साथ अहमदाबाद में सबसे आगे है। यह आंकड़ा निकट प्रतिद्वंद्वी से 28 फीसदी ज्यादा है।
यह खबर दैनिक भास्कर अखबार में प्रकाशित हुई है.
जानें दूसरे अखबारों को हाल, क्लिक करें यहां- आईआरएस 2012 पहली तिमाही कथा