सहारा समय(मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) ने सिंगरौली के भाजपा नेता और पूर्व जिला अध्यक्ष कांति देव सिंह के बारे में एक गलत खबर चला उन्हें मुश्किल में डाल दिया। चैनल ने बिना किसी ठोस जानकारी के कांति देव के भाजपा छोड़ किसी और पार्टी को ज्वाइन करने की खबर चला दी।
जब ये खबर कांति देव सिंह तक पहुंची तो वे सन्न रेह गए। उन्होंने तुरन्त बयान जारी करते हुए कहा कि 'मैं पार्टी नहीं छोड़ रहा हूं। मैं 25 वर्षों से बीजेपी का सक्रिय कार्यकर्ता हूं और अजीवन पार्टी के लिए कार्य करता रहूँगा। सहारा समय ने हमसे बात किये बिना ये झूठी खबर चलाई है।'
कांति देव सिंह ने संबंधित रिपोर्टर की शिकायत सहारा समय के मप्र/छग प्रमुख मनोज मनु से की है। मनोज मनु ने खबर के खंडन का आश्वासन दिया है।
सिंगरौली से धीरज सिंह बघेल की रिपोर्ट। संपर्कः 09977001007