जयपुर : दैनिक भास्कर जयपुर में 10.52 लाख पाठकों के साथ फिर सबसे आगे है। यह तादाद प्रतिद्वंद्वी अखबार से 34 फीसदी ज्यादा है। राजस्थान के शहरी क्षेत्रों में पढ़ा जाने वाला सबसे बड़ा अखबार भी यही है। प्रदेश के किसी भी शहर में 10 लाख से अधिक पाठक संख्या वाला दैनिक भास्कर एकमात्र अखबार है। पाठकों का यह समर्थन बताता है कि अखबार की ओर से दी जाने वाली खबरें, विश्लेषण और फीचर उनकी जिंदगी को प्रभावित कर रही हैं।
यह नतीजे इंडियन रीडरशिप सर्वे (आईआरएस) के एवरेज इश्यू रीडरशिप (एआईआर) के हैं। सर्वे वर्ष 2012 की तीसरी तिमाही का है। 1.98 करोड़ पाठकों के साथ ‘दैनिक भास्कर ग्रुप’ देश का सबसे बड़ा समाचार पत्र समूह बन गया है। समूह के 13 राज्यों में चार भाषाओं में 65 संस्करण हैं। तीन महीने में समूह ने दो लाख नए पाठक जोड़े हैं। भास्कर ने 46.33 लाख पाठकों के साथ मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सभी जगह अपना दबदबा बरकरार रखा है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, रायपुर, दुर्ग और भिलाई शहरों में भास्कर शीर्ष पर बना हुआ है। अहमदाबाद में ‘दिव्य भास्कर’ 29 फीसदी ज्यादा पाठकों के साथ सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला अखबार है। यह शहर का एकमात्र गुजराती अखबार है, जिसकी पाठक संख्या 10 लाख से अधिक है। (भास्कर)