नई दिल्ली। 'दैनिक जागरण' ने 5.6 करोड़ सुधी पाठकों के साथ लगातार 24वीं बार देश के नंबर वन समाचार पत्र का दर्जा प्राप्त कर नया कीर्तिमान बनाया है। वर्ष 2012 की तीसरी तिमाही में दैनिक जागरण ने 45 हजार नए पाठक जोड़े हैं। इंडियन रीडरशिप सर्वे 2012 के तीसरी तिमाही के नतीजों के मुताबिक दैनिक जागरण के पाठकों की संख्या अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाचार पत्र के मुकाबले 1.7 करोड़ अधिक है।
देश के तीन शीर्ष अखबारों में दैनिक जागरण की पाठक संख्या हर तरह से सबसे ज्यादा बढ़ी है। पाठकों की संख्या प्रतिशत के लिहाज से भी बढ़ी है और संख्या के लिहाज से भी पहली तिमाही के मुकाबले अधिक रही है। पूरे देश में पाठकों ने इस तिमाही में दैनिक जागरण को हाथों हाथ लिया। दैनिक जागरण को कंज्यूमर सुपरब्रांड और बिजनेस सुपरब्रांड का दर्जा मिल चुका है। इतना ही नहीं, बीबीसी-रायटर के स्वतंत्र सर्वे में इसे प्रिंट मीडिया में खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत माना गया है। कंपनी ने अन्य क्षेत्रों में भी बेहतर प्रदर्शन किया है। जागरण समूह के समाचार पत्रों और पत्रिकाओं के पाठकों को मिला देने पर इनकी संख्या 6.9 करोड़ है, जो भारत में सर्वाधिक है। (जागरण)