जीवन समृद्धि चिटफंड घोटाले में पुलिस को कंपनी के मालिक महेश मोटेवार की तलाश है। पुलिस उसे अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। उसे फरार घोषित कर पुलिस ने उसके ऊपर दो हज़ार रुपए का ईनाम घोषित कर दिया गया है। इस मामले में महेश मोटेवार के अतिरिक्त दो आरोपी औऱ हैं। ग्वालियर के एसएसपी वीरेंद्र जैन ने बताया कि फरार चल रहे मुख्य आरोपी मोटेवार को पकड़ने के लिए पुलिस टीम पुणे भेजी गई थी पर वह गिरफ्तार नहीं हो सका। उम्मीद है कि मोटेवार को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ज्ञात हो कि ये वही चिटफंड कंपनी है जो हाल के दिनों में मीडिया क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सक्रिय हुई है। इस कंपनी ने लाइव इंडिया न्यूज चैनल, मी मराठी न्यूज चैनल को खरीदा है और इसे संचालित कर रही है। साथ ही लाइव इंडिया मैग्जीन, लाइव इंडिया अखबार की शुरुआत की है। इस कंपनी ने अपने मीडिया वेंचर में देश के कई बड़े पत्रकारों को भी जोड़ा है। यह चिटफंड कंपनी देश में पोंजी स्कीमें चलाती है।
इससे संबंधित अन्य खबरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें।
http://bhadas4media.com/print/7685-2013-01-04-07-27-31.html
http://bhadas4media.com/article-comment/15746-2013-11-12-19-39-31.html