प्राकृत भाषा में निकलने वाले प्रथम अखबार " पागद भासा " के प्रथम अंक का विमोचन दिनांक 13.04.2014 को महावीर जयंती के शुभ दिन पर परमपूज्य आचार्य विद्यानंद मुनिराज एवं पूज्य आचार्य वर्धमान सागर जी के करकमलों से कुन्दकुन्द भारती,नई दिल्ली में संपन्न हुआ। प्राकृत भाषा में विश्व में पहली बार निकलने वाले इस अख़बार के संस्थापक संपादक डॉ. अनेकांत कुमार जैन हैं तथा प्रकाशक JIN FOUNDATION, NEW DELHI है। ज्ञातव्य है कि इसी वर्ष डॉ. जैन को प्राकृत भाषा एवं वांग्मय के लिए भारत के राष्ट्रपति श्री प्रणव मुखर्जी जी ने महर्षि युवा राष्ट्रपति पुरस्कार-वादरायण व्यास सम्मान से सम्मानित करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं एक लाख रूपए प्रदान किये थे। डॉ. जैन ने उस राशि को प्राकृत भाषा एवं जैनागम के संरक्षण एवं संवर्धन में ही उपयोग करने का संकल्प लिया है। इस पत्र का प्रकाशन उसी की एक शुरुआत है। इस प्रथम शुरुआत के लिए अनेक विद्वानों ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
Dr Indu Jain,National Media Founation ,New Delhi