महाराष्ट्र के गृहमंत्री आरआर पाटिल ने ज़िया न्यूज़ की महिला पत्रकार से हुई बदसलूकी के मामले में नए सिरे से जांच के आदेश दिॆए हैं। इस मामले में मुंबई पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था, लेकिन आरेपियों के खिलाफ कोई ठोस बात कोर्ट के सामने नहीं रखी गई। कोर्ट ने सभी आरोपियों को ज़मानत दे दी। इसके चलते पुलिस की भूमिका की आलोचना हो रही थी।
मामला मीडिया से संबंधित था इसलिए गृहमंत्री आरआर पाटिल को खुद सामने आना पड़ा। उन्होनें महिला पत्रकार से मुलाकात की और मुंबई के ज्वाइंट कमिश्नर(क्राइम) को मामले से संबंधित रिपोर्ट दो दिन में पेश करने के आदेश दिए। गृहमंत्री की सख्ती के चलते मुंबई पुलिस ने फरार चल रहे मुख्य आरोपी असगर सैय्यद को गिरफ्तार कर लिया है।
गौरतलब है कि, जिया न्यूज की महिला पत्रकार और कैमरामैन के साथ बदसलूकी और मारपीट की ये घटना होली वाले दिन हुई थी। महिला पत्रकार औऱ कैमरामैन अपनी बीट कवर करने जा रहे थे तो डीएन नगर क्षेत्र में कुछ असामजिक तत्वों ने महिला पत्रकार के साथ बदसलूकी की और कैमरामैन के साथ मारपीट की थी।