Connect with us

Hi, what are you looking for?

प्रिंट

मजीठिया वेज बोर्ड मामले की सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई फिर टली

देश भर के प्रिंट मीडियाकर्मियो के वेतन, एरियर और प्रमोशन से जुड़े जस्टिस मजीठिया वेज बोर्ड मामले की सुनवाई  माननीय सुप्रीमकोर्ट में २३ फरवरी को होनी थी मगर  तकनीकि रीशैडेयुलिंग की वजह से अब आज २३ फरवरी को इस मामले की सुनवाई नहीं हो पायेगी। इस मामले की अगली डेट जल्द पड़ने की संभावना है।

सुप्रीमकोर्ट द्वारा जारी एडवांस लिस्ट में इस सुनवाई को शामिल किया गया था जिसका आयटम नंबर २४ था मगर फाईनल लिस्ट में यह सुनवाई शामिल नहीं हो पायी। मीडियाकर्मियों के वकील ने कहा है कि तकनिकी रीशैडेयुलिंग की वजह से अब २३ फरवरी को इस मामले की सुनवाई नहीं हो पायेगी। इस मामले की अगली डेट जल्द पड़ने की संभावना है। मजीठिया वेज बोर्ड मामले की 10 जनवरी को सुनवाई हुई थी जिसके बाद अभी तक सब लटका हुआ है।

Advertisement. Scroll to continue reading.

10 जनवरी को हुयी सुनवाई में पत्रकारों की तरफ से चर्चित एडवोकेट प्रशांत भूषण भी शामिल हुए थे और उन्होंने भी मीडियाकर्मियों का जोरदार पक्ष रखा था। मीडियाकर्मियों की तरफ से इस केस में, प्रशांत भूषण,  सीनियर एडवोकेट कोलिन गोंसाल्विस और परमानंद पांडेय ने जोरदार तरीके से मीडियाकर्मियों का पक्ष रखा था जिसके बाद अखबार मालिकों के खेमे में हड़कंप मच गया।

उधर इस मामले में एडवोकेट विनोद पांडे और आश्विनी वैश्य का कहना है कि मजीठिया वेज बोर्ड मामले की सुनवाई की डेट ना मिलने के पीछे वजह है कि यह केस पार्ट हर्ड है यानि आंशिक रूप से सुना गया है। 10 फरवरी के आर्डर को देखें तो उसमें स्पष्ट लिखा है कि केस की कुछ सुनवाई हुई है, कुछ होनी है और यह भी लिखा है कि इस केस को माननीय जज गोगोई और अशोक भूषण ही सुनेंगे। ऐसा होने की वजह साफ है कि अगर दूसरे जज पूरा केस फिर से सुनेंगे तो इससे समय जाया होगा। इस समय श्री गोगोई के साथ एक नए जज को रखा गया है, ऐसा होने की वजह से ही हमारा  केस लिस्ट में नहीं आया। आगे जब ये दोनों साथ होंगे, केस की सुनवाई होगी।

Advertisement. Scroll to continue reading.

 शशिकांत सिंह

पत्रकार और आरटीआई एक्सपर्ट

Advertisement. Scroll to continue reading.

९३२२४११३३५

Advertisement. Scroll to continue reading.
Click to comment

0 Comments

  1. mr

    February 22, 2017 at 7:19 pm

    Mujhey to samajh me nahi aa raha ki SC apney hi ‘Hagey’ ko kyon ponchhney me laga hai…! Ek bar inhoney hi lagoo kar diya, ab bar-2 kyon date par date deker malikon ki manshaa ko mazboot kar rahey hain? Isse to malikon ka hausla hi buland ho raha hai aur workers par gaaz par gaaz girayi jaa rahi hai. SC kabhi nahin samjhega ki HT, Jagaran, Bhaskar etc se jitney workers nikaale gaye aur jinko salary nahin mil rahi, unke pariwar me kya chal raha hoga, kaise unke bachchey pal rahey honge? Isse Supreme Court ko kaun samjhaye…!

  2. Mayank

    February 23, 2017 at 9:13 am

    Sabko pata tha ki ya to date padegi ya sunwayi nahi hogi.
    Sab mili Bhagat hai..milna kuch nahi hai Naukari ya aur jayengi.
    Maliko ko aur time Diya ja raha hai karamchariyon ko jaise b hata sakte ho hata lo.
    Sab gadbad jhal hai…intejar karo aur rote raho.jai ho media mailik aur jai ho supreem court.

  3. guest

    February 24, 2017 at 10:18 am

    bhai logo abhi bhi wakt h samajh jao kuch bhi GHNTA milne wala nahi wo kahawat nahi suni kya ki “wakil ka karna yaar juge hi kar lete h.”
    akhbaar maliko ne juge kar rakhe h or hamne wakil…

  4. [email protected]

    April 2, 2017 at 2:06 pm

    bhai sahab javtak akhawar ke malik jel nahi jayenge tavtak majeethiya nahi lagega

Leave a Reply

Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

भड़ास को मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप ग्रुप से जुड़ें- Bhadasi_Group

Advertisement

Latest 100 भड़ास

व्हाट्सअप पर भड़ास चैनल से जुड़ें : Bhadas_Channel

वाट्सअप के भड़ासी ग्रुप के सदस्य बनें- Bhadasi_Group

भड़ास की ताकत बनें, ऐसे करें भला- Donate

Advertisement