नई दिल्ली। दैनिक जागरण के कर्मचारियों ने कहा है कि वे हर हाल में अपना एरियर और मजीठिया वेज बोर्ड की सिफारिशों के अनुसार वेतन लेकर रहेंगे। कर्मचारियों ने नोएडा के सेक्टर 62 स्थित एक पार्क में बैठक कर आंदोलन की रणनीति तय की। कर्मचारियों ने कहा कि वे क़ानून के अनुसार लड़ाई लड़ते हुए ही यहाँ तक पहुंचे हैं और अनुशासित और संगठित रहकर लड़ाई लड़ेंगे। कर्मचारियों का नेतृत्व कर रहे वरिष्ठ पत्रकार श्री प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि माननीय उच्चतम न्यायालय कर्मचारियों पर हो रहे अत्याचार को गंभीरता से लेगा और कर्मचारियों के हितों की रक्षा करेगा।
कर्मचारियों ने कहा कि मणिसाना और बछावत वेज बोर्ड को हजम कर चुका जागरण का अत्याचारी प्रबंधन मजीठिया वेज बोर्ड का भी एक रुपया कर्मचारियों को नहीं देना चाहता। लेकिन कर्मचारियों ने ठान लिया है कि आर-पार की लड़ाई लड़ते हुए वे अपना हक़ लेकर रहेंगे। कर्मचारियों ने जागरण प्रबंधन की कर्मचारियों को तोड़ने की साजिश का मुंहतोड़ जवाब देने की भी बात कही। इस दौरान जागरणकर्मियों ने प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इससे पहले सोमवार को जागरण कर्मचारियों ने नोएडा स्थित फ़िल्म सिटी में जोरदार प्रदर्शन किया था।आंदोलित कर्मचारियों ने कहा कि मजीठिया की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को और धार दी जाएगी। कर्मचारियों ने कहा कि जागरण प्रबंधन अपनी नीच और घटिया हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। गौरतलब है कि दैनिक जागरण के मालिक संजय गुप्ता ने माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेश का पालन करने की मांग करने पर अत्याचार व गुंडागर्दी की सभी सीमाएं पार करते हुए 350 से अधिक कर्मचारियों व उनके परिवार को सड़क पर ला दिया है। कर्मचारियों ने अपनी लड़ाई को और ताकत के साथ लड़ने का निश्चय लिया है।
sanjib
November 1, 2015 at 2:24 pm
Ab bhi sabhi Ek ho Jao Kameeno…. Nahi hue to Kaudi ke Teen ho jaoge…. Jaise ye Kameene Malik Ek hoker Lad rahey hain, waise hi Tum Sabhi Kermchari bhi ek ho jao….