Connect with us

Hi, what are you looking for?

सुख-दुख

राजनीतिक रिपोर्टिंग पर राज करने वाले लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार राज बहादुर की मृत्यु के राज़ भी राज़ रह जाएंगे!

नवेद शिकोह-

पत्रकारों की असमय मृत्यु का राज़! राजनीतिक रिपोर्टिंग पर राज करने वाले लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार राज बहादुर की मृत्यु के राज़ भी राज़ रह जाएंगे। ख़ुद्दारी की चादर में लिपटी ना जाने कितने ही पत्रकारों की देह एक राज़ के साथ ख़ाक हो जाती है। राजबहादुर जी की मौत के साथ भी उनकी पेशेवर मजबूरियों का राज़ चंद घंटों बाद ख़ाक हो जाएगा।

जीवन भर पत्रकारिता के सिवा किसी भी पेशे से दूर-दूर तक ना रिश्ता रखने वाले बड़े से बड़े पत्रकारों को जब तनख्वाह मिलना बंद हो जाए.. या उसकी नौकरी छूट जाए..दूसरी जगह नौकरी ना मिले तो पत्रकार का घर कैसे चलता होगा ?

उसके बच्चे कैसे पढ़ते होंगे ?
दवा का इंतेज़ाम कैसे होता होगा?
आम जिन्दगी के आम खर्चे, बिजली का बिल और तमाम घर के खर्चों का इंतेज़ाम ना हो तो दिल और दिमाग पर इसका क्या असर होता होगा ?

Advertisement. Scroll to continue reading.

क्या आप जानते हैं कि लखनऊ में कितने ही अच्छे से अच्छे अखबारों/चैनलों के अच्छे से अच्छे पत्रकारों को कितने महीने से वेतन नहीं मिला! ऐसे लोगों का घर कैसे चल रहा है। वेतन विहीन भुक्तभोगी पत्रकार ख़ुद्दारी की चादर ओढ़कर अपना हर दर्द खुद सहता रहता है। वो किसी के आगे हाथ नहीं फैलाता। दर्द और फिक्र दिल और दिमाग में जमा होती रहती है, और एक दिन हृदयाघात जिन्दगी की सारी मुश्किलों को आसान कर देता है।

सब की लड़ाई लड़ने वाले पत्रकारों की तनख्वाह भी ना दी जाए तो आखिर उसकी लड़ाई कौन लड़ेगा, ये एक यक्षप्रश्न है।
राज, बहादुर थे, राजनीतिक रिपोर्टिंग के सिंह थे। लेकिन मीडियाकर्मियों की लाचारी के दौर में वो भी लाचार और असहाय ही थे।

Advertisement. Scroll to continue reading.

उनकी खबरों में इतना वजन था कि वो जिस अखबार में भी होते थे उस अखबार की शान बढ़ जाती थी। वो दैनिक जागरण में नहीं थे दैनिक जागरण उनसे था। वो पायनियर में नहीं थे, पायनियर उनसे था।

जागरण से विदाई होती तो पायनियर चले जाते। पायनियर में वेतन ना मिले तो क्या करते! आगे कोई विकल्प नहीं था।
क़रीब ग्यार-बारह दिन पहले पिछले से पिछले शनिवार को आखिरी बार अपने अखबार पायनियर गए थे।

Advertisement. Scroll to continue reading.

सुबह का वक्त था, आफिस में सन्नाटा था। एक साथी पत्रकार ने देखा कि राजबहादुर जी कांप रहे हैं, उनका मुंह होंठ यहां तक कि आंख के नीचे का हिस्सा भी कांप रहा है। हालत अजीबो गरीब थी। बेटे को फोन किया गया। लारी ले जाया गया। वहां चार-पांच दिन भर्ती रहे। चिकित्सकों ने बताया कि इन्हें हृदय रोग, डायबिटीज के अलावा भी कई गंभीर समस्याएं हैं। इलाज के लिए पीजीआई लाए गए। आज खबर आई कि उनका निधन हो गया।

लखनऊ प्रेस क्लब की वो टेबिल सूनी हो गई जहां वो दशकों से अकेले बैठते थे। वेतन ना मिलने का दर्द ना बांटने वाला, अपना दर्द खुद सहने वाला कोई श्रमजीवी पत्रकार शायद राजबहादुर की उस जगह को भर दे।

Advertisement. Scroll to continue reading.

लेकिन यूपी प्रेस क्लब अपने सबसे बड़े जख्म को कैसे भरेगा। ज़ख्म गहरा है। श्रमजीवी पत्रकारों के हक़ और उनके नियमित वेतन के लिए लड़ाई लड़ने वाली पत्रकारों की ट्रेड यूनियन का सांस्कृतिक कार्यालय है यूपी प्रेस क्लब।

यहां का सबसे सक्रिय पत्रकार कितने महीने से वेतन ना मिलने के दर्द को अकेले बैठकर सहता था, ये किसी को नहीं पता था।

Advertisement. Scroll to continue reading.

आज इसी पत्रकार की मौत का शोर हर तरफ बरपा है।

श्रद्धांजलि

Advertisement. Scroll to continue reading.
  • नवेद शिकोह
2 Comments

2 Comments

  1. विजय सिंह

    June 2, 2023 at 12:34 pm

    विनम्र श्रद्धांजलि …..
    यथार्थ यही है कि समाज और वंचितों की लड़ाई लड़ने वाला पत्रकार खुद अंदर से कितने द्वंद से जूझता रहता है, यह शायद ही कोई देख समझ पाता है.

  2. अशोक कुमार नवरत्न

    June 3, 2023 at 1:59 am

    भाई राजबहादुर सिंह को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि । परमपिता परमेश्वर से कामना करता हूं कि वह उनकी आत्मा को शांति के साथ ही उनके परिवारीजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

भड़ास को मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप ग्रुप से जुड़ें- Bhadasi_Group

Advertisement

Latest 100 भड़ास

व्हाट्सअप पर भड़ास चैनल से जुड़ें : Bhadas_Channel

वाट्सअप के भड़ासी ग्रुप के सदस्य बनें- Bhadasi_Group

भड़ास की ताकत बनें, ऐसे करें भला- Donate

Advertisement