Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

एनयूजेआई के अध्यक्ष रासबिहारी और महासचिव प्रसन्ना मोहंती निर्वाचित

नई दिल्ली। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के चुनाव में वरिष्ठ पत्रकार रास बिहारी (दिल्ली) को अध्यक्ष और प्रसन्ना मोहंती (ओडिशा) महासचिव चुना गया है। इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट्स से संबद्ध एनयूजेआई के दो साल में होने वाले चुनाव में सभी पदाधिकारियों निर्विरोध चुना गया है।

एनयूजेआई के चुनाव अधिकारी रजत कुमार गुप्ता ने बताया कि वाराणसी के वरिष्ठ पत्रकार डा.अरविन्द सिंह को कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद पर भोपाल के प्रदीप तिवारी, जम्मू कश्मीर के सैयद जुनैद, गुवाहाटी के भूपेन गोस्वामी, हरिद्वार के रामचन्द्र कन्नोजिया और विजयवाड़ा के पुन्नम राजू को निर्वाचित घोषित किया गया है। सचिव पद पर मथुरा के कमलकांत उपमन्यु, जयपुर के पंकज सोनी, चेन्नई के कता कंडास्वामी और त्रिपुरा के प्रशांत चक्रवर्ती को चुना गया है। श्री गुप्ता ने बताया कि कार्यकारिणी के 31 सदस्यों के लिए चुनाव आमसभा की बैठक के पहले दिन किया जाएगा।

Advertisement. Scroll to continue reading.

रास बिहारी इससे पहले भी संगठन के अध्यक्ष और महासचिव रहे हैं। प्रसन्ना मोहंती भी दूसरी बार महासचिव चुने गए। सभी पदाधिकारियों के निर्विरोध निर्वाचन पर एनयूजेआई के अध्यक्ष प्रज्ञानंद चैधरी, महासचिव शिवकुमार अग्रवाल और कोषाध्यक्ष सीमा किरण सहित सभी पदाधिकारियों ने बधाई दी है। श्री चैधरी और अग्रवाल ने उम्मीद जताई है कि नए पदाधिकारी पत्रकार जगत की समस्याओं के निराकरण के लिए बेहतर तरीके से कार्य करेंगे।

दिल्ली पत्रकार संघ के अध्यक्ष राकेश थपलियाल और महासचिव के पी मलिक और अन्य पदाधिकारियों ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी है।

Advertisement. Scroll to continue reading.

RAS BIHARI AND PRASANNA MOHANTY ELECTED PRESIDENT AND SECRETARY GENERAL OF NUJ (I)

Senior Journalist Ras Bihari (Delhi) and Prasanna Mohanty (Odisha) have been elected as the President and Secretary General of National Union of Journalists (India) unopposed.This was announced by Rajat Kumar Gupta, Returning officer of NUJ(I) on Wednesday.

Advertisement. Scroll to continue reading.

Both Ras Bihari and Mr Mohanty have rich organisational experiences and professional accomplishments. While Ras Bihari had previously held the post of President and Secretary General Mr Mohanty has been elected to the post of Secretary General for the second term.

Apart from the above top posts other office bearers have also been elected unopposed. Dr Arvind Singh senior journalist from Varanasi has been elected as the Treasurer. Pradip Tiwari ((Bhopal), Sayad Junaid (Jammu & Kashmir), Bhupen Goswami (Guwahati) Ramachandra Kannoujia (Haridwar) and Punnam Raju (Vijayawada) were elected Vice Presidents of the Union from different Zones. Similarly, Kamalakanta Upamanyu (Mathura), Pankaj Soni (Jaipur), K. Kandhasamy (Chennai), Prasanta Chakravarti (Tripura) are the new elected Secretaries of the Union as announced by the Returning officer.

Advertisement. Scroll to continue reading.

The outgoing President Prajnananda Choudhuri, Secretary General Sheo Kumar Agarwal and Treasurer Seema Kiran have welcomed the new team and have expressed their hope that issues related to journalists can be properly handled during the new term. Similarly President of Delhi Journalist Association (DJA) Rakesh Thapliyal and General Secretary K.P. Malik and others have greeted the new team.

(Office Secretary)
National Union of Journalists (India)
7, Jantar Mantar Road,New Delhi

Advertisement. Scroll to continue reading.
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

भड़ास को मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप ग्रुप से जुड़ें- Bhadasi_Group

Advertisement

Latest 100 भड़ास

व्हाट्सअप पर भड़ास चैनल से जुड़ें : Bhadas_Channel

वाट्सअप के भड़ासी ग्रुप के सदस्य बनें- Bhadasi_Group

भड़ास की ताकत बनें, ऐसे करें भला- Donate

Advertisement