Connect with us

Hi, what are you looking for?

दिल्ली

केजरीवाल को ज्ञापन देने गए मजदूरों पर दिल्ली पुलिस का लाठी चार्ज

केजरीवाल सरकार को मज़दूरों से किये वादों की याद दिलाने दिल्‍ली सचिवालय पहुंचे दिल्‍ली के मज़दूरों पर दिल्‍ली पुलिस ने बुरी तरह लाठीचार्ज किया, बुरी तरह आंसू गैस के गोले छोड़े और दौड़ा-दौड़ाकर मज़दूरों, महिलाओं को पीटा। बहुत से लोगों को काफी चोटें आई हैं, कइयों के सिर फूट गये हैं। शांति पूर्वक अपनी बात को मुख्य मंत्री तक ले जाने के इरादे से आये दिल्ली भर के मजदूरों और आम मेहनतकश जनता को वहशी तरीके से पीटा गया।  

पुलिस के पुरुष कर्मियों ने महिलाओं को बुरी तरह पीटा जिसके कारण अनेक महिलाओं को गंभीर चोटें आई। एक युवा महिला कार्यकर्ता की टांग टूट गयी और बहुत से लोगों के सर फूट गए।  इतने पर भी दिल्ली पुलिस को चैन नहीं आया। रैपिड एक्शन फोर्स और दिल्ली पुलिस ने मिलकर मजदूरों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा। आंसू गैस के गोले बरसाए गए। प्रदर्शन में महिलाये व बच्चे भी शामिल थे मगर पुलिस ने उन्हें भी नहीं बक्शा।  

Advertisement. Scroll to continue reading.

पुलिस मजदूरों को दौड़ाकर पीटते हुए राजघाट से किसान घाट की तरफ ले गयी। इस बर्बर पुलिस कार्यवाही से साबित हो गया की सरकार किन के हितों की सुरक्षा के लिए है। केजरीवाल जो खुद को आम आदमी कहते हैं वह क्यों इस बर्बर पुलिसियां दमन पर चुप्पी साधे बैठे हैं।  गरीब मेहनतकश आबादी अपनी बात लेकर मंत्री तक पहुँचना चाहती है तो उसका यह हाल किया जाता है। प्रदर्शन में शामिल बहुत सारे मज़दूरों और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया गया है।

Advertisement. Scroll to continue reading.
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

भड़ास को मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप ग्रुप से जुड़ें- Bhadasi_Group

Advertisement

Latest 100 भड़ास

व्हाट्सअप पर भड़ास चैनल से जुड़ें : Bhadas_Channel

वाट्सअप के भड़ासी ग्रुप के सदस्य बनें- Bhadasi_Group

भड़ास की ताकत बनें, ऐसे करें भला- Donate

Advertisement