Connect with us

Hi, what are you looking for?

महाराष्ट्र

दुख दूर करने के लिए कुंवारी लड़कियां मांगता था बाबा, 22 नाबालिग लड़कियों से रेप के आरोप में गिरफ्तार

महाराष्ट्र की थाणे पुलिस ने एक ऎसे बाबा को गिरफ्तार किया है जो दीन-दुखियों को दुखों से निजात दिलाने के लिए कंवारी लडकियां मांगता था। इस बाबा पर ऎसी 22 नाबालिग लडकियों का रेप करने का आरोप है। बाबा पर आरोप है कि वह गरीब और संघर्ष कर रहे परिवारों से दुख और संकट दूर करने के नाम पर उनके बच्चों को दक्षिणा में मांगता था और उनसे रेप करता था। पुलिस ने 42 साल के एलआईसी एजेंट और तांत्रित होने का दावा करने वाले विजय तोंबरे के बारे में जानकारी मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है।

<p>महाराष्ट्र की थाणे पुलिस ने एक ऎसे बाबा को गिरफ्तार किया है जो दीन-दुखियों को दुखों से निजात दिलाने के लिए कंवारी लडकियां मांगता था। इस बाबा पर ऎसी 22 नाबालिग लडकियों का रेप करने का आरोप है। बाबा पर आरोप है कि वह गरीब और संघर्ष कर रहे परिवारों से दुख और संकट दूर करने के नाम पर उनके बच्चों को दक्षिणा में मांगता था और उनसे रेप करता था। पुलिस ने 42 साल के एलआईसी एजेंट और तांत्रित होने का दावा करने वाले विजय तोंबरे के बारे में जानकारी मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है।</p>

महाराष्ट्र की थाणे पुलिस ने एक ऎसे बाबा को गिरफ्तार किया है जो दीन-दुखियों को दुखों से निजात दिलाने के लिए कंवारी लडकियां मांगता था। इस बाबा पर ऎसी 22 नाबालिग लडकियों का रेप करने का आरोप है। बाबा पर आरोप है कि वह गरीब और संघर्ष कर रहे परिवारों से दुख और संकट दूर करने के नाम पर उनके बच्चों को दक्षिणा में मांगता था और उनसे रेप करता था। पुलिस ने 42 साल के एलआईसी एजेंट और तांत्रित होने का दावा करने वाले विजय तोंबरे के बारे में जानकारी मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है।

इस दौरान पुलिस ने उसके घर से 15 साल की एक लडकी को भी छुडाया। पुलिस ने बताया है कि तोंबरे शहर में कई जगहों पर अपने एजेंट तैनात करता था, जो उसे गरीब परिवारों के बारे में बताते थे। पुलिस ने बताया है कि तोंबरे की ज्यादातर मैसेंजर महिलाएं होती थीं। ये महिलाएं लोगों को तोंबरे की 18 सालों से समाजसेवा की फर्जी कहानियां सुनाकर अपने जाल में फंसाती थीं। शिकारों के सामने नकली परिवारों को भी पेश किया जाता था, जो तोंबरे की जादुई शक्तियों के बारे में उन्हें बताते थे। थाणे क्राइम ब्रांच का कहना है कि उन्हें तीन महीने पहले तोंबरे के बारे में जानकारी मिली थी। तब उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की गई थी, पर वह बच निकला था। इस बार पुलिस ने अपने एक इन्फॉर्मर को परेशान बिजनसमैन बनाकर तोंबरे के पास भेजा, जिसने काफी नुकसान होने का ढोंग किया।

Advertisement. Scroll to continue reading.

तोंबरे ने कहा कि उसके दुखों का अंत तभी हो सकता है, जब वह उसे एक वरजिन लडकी लाकर अर्पित करे। तोंबरे ने कहा कि उसके शरीर में एक ताकतवर आत्मा आएगी और लडकी के साथ सेक्स करेगी। आरोपी का कहना था कि वह जितनी बार उस वरजिन लडकी से संबंध बनाएगा उतना ही उसके परिवार के दुखों में कमी आएगी। जैसे ही तोंबरे ने लडकी को कमरे में बंद किया, इन्फॉर्मर ने पुलिस को इशारा कर दिया और पुलिस उसके फ्लैट में घुस गई और लडकी को बचा लिया। पुलिस ने तोंबरे की मुख्य सहयोगी जानकी हिंडाले को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा है कि आरोपी पर पॉस्को एक्ट और ऎंटी-ब्लैक मैजिक एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं।

Advertisement. Scroll to continue reading.
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

भड़ास को मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप ग्रुप से जुड़ें- Bhadasi_Group

Advertisement

Latest 100 भड़ास

व्हाट्सअप पर भड़ास चैनल से जुड़ें : Bhadas_Channel

वाट्सअप के भड़ासी ग्रुप के सदस्य बनें- Bhadasi_Group

भड़ास की ताकत बनें, ऐसे करें भला- Donate

Advertisement