Connect with us

Hi, what are you looking for?

टीवी

सुब्रत रॉय ने सहारा मीडिया में सेलरी और अन्य ख़र्चों के संबंध में की बड़ी घोषणा

सुब्रत राय ने सहारा मीडिया के लिए दो बड़ी घोषणाएँ की हैं। मीडिया कर्मियों (प्रिंट और टीवी) की सेलरी का दायित्व तो सहारा समूह वहन करेगा लेकिन मीडिया के अन्य ख़र्चों को खुद सहारा मीडिया को वहन करना होगा।

एक सरकुलर में उन्होंने कहा है कि तनख़्वाह मुख्यालय दे देगा लेकिन न्यूज़ प्रिंट, बिजली/ पानी से लेकर चैनल डिस्ट्रिब्यूशन वग़ैरह तक के सारे खर्चे मीडिया को खुद निकालने होंगे।

Advertisement. Scroll to continue reading.

मतलब सेलरी तो दिल्ली से सभी अखबारी यूनिट व सारे न्यूज़ चैनलों को भेज दी जाएगी। लेकिन अन्य जरूरतों जैसे न्यूज़ प्रिंट कलर डीटीएच प्रसारण आदि खर्च को सभी यूनिट सभी चैनल अपने स्तर से ही पूरा करेंगे। यानि खुद कमाओ खुद चलाओ।

सहारा ग्रुप के चेयरमैन श्री सुब्रत राय (सहाराश्री) का अपने अख़बार और टीवी के कर्ताधर्ताओं से साफ़ कहना है कि मीडिया के सभी कामगारों की तनख़्वाह के अलावा बाक़ी सभी खर्चे मीडिया के व्यापार से ही निकालने होंगे.

Advertisement. Scroll to continue reading.

देखें आदेश की कॉपी-

इस पत्र के निहितार्थ यूँ हैं-

  1. अब मीडिया को केवल सेलरी मदर डिवीजन से मिलेगा। अन्य खर्चे यूनिटों को स्वयं उठाना होगा।
  2. जो लोग मीडिया प्रबंधन के उच्च पदों पर बैठे हैं उन्हें 1अक्टूबर तक सुधार करने की चेतावनी दी जा रही है। अन्यथा ऐसे लोगों के स्थान पर नये लोगों को तैनात करके मौका दिया जायेगा।
  3. मीडिया के खर्चे के लिये चेयरमैन आफिस से कोई पत्र व्यवहार न किया जायेगा।
  4. केवल सेलरी एडवांस ही विशेष परिस्थितियों में मदर कंपनी से दिया जायेगा।
  5. सेलरी के अलावा सभी ख़र्च मीडिया प्रिंट व इलेक्ट्रानिक यूनिटें स्वयं वहन करें।
8 Comments

8 Comments

  1. Arun Srivastava

    August 19, 2022 at 6:51 pm

    नोएडा। दमन-उत्पीड़न और शोषण के खिलाफ खबर लिखने वाले खबरनबीस बृहस्पतिवार को खुद खबर बनकर रह गए हैं। ऐसा ही कुछ हो रहा है और वर्षों से हो रहा है सहारा मीडिया के कर्तव्ययोगियों (सहारा प्रबंधन किसी को कर्मचारी नही सबको कर्तव्ययोगी कहता है) के साथ। समय पर वेतन न मिलने के विरोध में अपने प्रबंधन के खिलाफ राष्ट्रीय सहारा नोएडा के खबरिया चैनल के कर्तव्ययोगी कामकाज ठप कर धरने पर बैठ गए हैं इनके पीछे प्रिंट मीडिया के साथी भी लामबन्द हो रहे है। 
    गौरतलब है कि समय से काम लेने किंतु समय पर वेतन न देने की परंपरा कोई नयी नहीं। जब से इनके सहारा श्री तिहाड़ी हुए हैं तबसे वेतन अनियमित कर दिया गया बाद में आधा करते करते दो स्लैब तीस और पचास हजार कर दिया गया। यही नहीं प्रबंधन सेवानिवृत्ति होने वालों को भी आश्वासन ही दे रहा है। सैलरी एडवांस, फेस्टिवल एडवांस, अतिरिक्त पेपर की सुविधा, कैंटीन की सुविधा कर्मचारियों के लिए सपना हो गया है।
    प्रसंगवश, हाल फिलहाल राष्ट्रीय सहारा में उप संपादक के लिए साक्षात्कार हुए। 14 लोगों ने शिरकत की। जब उन्हें यह बताया गया कि, हमारे यहाँ समय से वेतन नहीं मिलता तो सबके सब नौ दो ग्यारह हो गए। काश यह घोषणा सुब्रत राय पहले कर देते तो साक्षात्कार के लिए जो 14 लोग आये थे उसमें से तो कुछ तो रुक गए होते।

  2. शक्ति प्रकाश

    August 19, 2022 at 8:34 pm

    Sahara Sri ने गलती किया जिसका खामियाजा भुगत रहे हैं

  3. Kanchan Kumar

    August 20, 2022 at 8:40 am

    Bhitri Jaye ke plan hai

  4. Ramkuber chaurasiya

    August 20, 2022 at 6:27 pm

    सहारा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
    सदस्यता संख्या: 610885000100 राम कुबेर चौरसिया
    सदस्यता संख्या: 10883700859 राम कुबेर चौरसिया
    सदस्यता संख्या: 10881601703 राम कुबेर चौरसिया
    सदस्यता संख्या: 108842042066 राम कुबेर चौरसिया

    टोटल 4 पॉलिसी है जिसमे मेरा पैसा बिना ब्याज का 39500 है जैसा भी हो जल्‍द से जल्‍द मेरा ही पैसा दे दो इंट्रेस्‍ट नहीं चाहिए

    जवाब

  5. Arun Srivastava

    August 20, 2022 at 8:54 pm

    क्या यह आंदोलन का असर है : सहारा मीडिया के कर्मचारी वेतन न मिलने के विरोध में बृहस्पतिवार को धरने पर बैठे थे। सहारा में सालों से नियमित वेतन नहीं मिलता रहा है। जो मिल रहा है वो भी आधा-आधूरा। सारी सुविधाएं भी समाप्त कर दी गई हैं। 2017 से कर्मचारियों का PF भी नहीं जमा किया गया है। सेवानिवृत्ति के बाद भी कर्मचारियों को बकाया नहीं दिया जा रहा है। रही बात अपना खर्च निकालने की तो न अखबार का सर्कुलेशन है न चैनल की कोई TRP. कुल मिलाकर सहारा मीडिया न 3 मे है न 13 में। कमर्शियल विज्ञापन है नहीं सरकारी से कितना कमा पाएगा मीडिया यह विचारणीय है।

  6. Ram murti rajut

    August 22, 2022 at 1:21 pm

    सहारा सुब्रत रॉय से मैं कहना चाहूंगा कि ।मेरे को मेरा पैसा चाहिए अब बहुत नोटंकी हो गयी जनता को पागल बना के रखा है500000 rs h

  7. Barunkumar

    August 22, 2022 at 8:01 pm

    Sahara credit society ka Paisa kab milega

  8. Babita Lilhare

    November 11, 2022 at 9:18 am

    Mera sahara me paisa fasa huva h vo paisa kaise nikale hmne bhaut umid paise dale the hamre bhaut logo invest kiya h aur humari aapko duva lagegi ya aapko taklif hogi bataiye hamara paisa return kar do policy no 663000012084

Leave a Reply

Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

भड़ास को मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप ग्रुप से जुड़ें- Bhadasi_Group

Advertisement

Latest 100 भड़ास

व्हाट्सअप पर भड़ास चैनल से जुड़ें : Bhadas_Channel

वाट्सअप के भड़ासी ग्रुप के सदस्य बनें- Bhadasi_Group

भड़ास की ताकत बनें, ऐसे करें भला- Donate

Advertisement