Connect with us

Hi, what are you looking for?

सुख-दुख

वरिष्ठ पत्रकार डॉ. तीर विजय सिंह को जनमित्र अवार्ड

TEER VIJAY

वाराणसी। समावेशी और बहुलतावादी संस्कृति की राजधानी काशी में आयोजित बनारस कन्वेंशन में दैनिक हिंदुस्तान पटना के वरिष्ठ संपादक डॉ. तीर विजय सिंह को जनमित्र अवार्ड से नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें बनारस के विकास के लिए किये गए कार्यो पर दिया गया। डॉ. सिंह पहले बनारस में दैनिक अमर उजाला के संपादक थे। इस दौरान उन्होंने गंगा सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया। साथ ही शहर के नागरिकों के सहयोग से कई सड़कों का चौड़ीकरण कराने में विशेष सहयोग दिया था। इस मौके पर उड़ीसा के वरिष्ठ पत्रकार नागेश्वर पटनायक और पद्मश्री तीस्ता सीतलवाड़ को भी जनमित्र अवार्ड दिया गया।

इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार डॉ. तीर विजय सिंह ने कहा की काशी मनीषियों, साहित्यकारों और संगीतकारों की कर्मभूमि रही है। जिससे भारत ही नहीं, पूरी दुनिया के लोग सीख सकते हैं कि फक्कड़ तरीके से कैसे रहा जा सकता है। उन्होंने मांग उठाई कि बनारस की बहुलतावादी संस्कृति को यहाँ के स्कूलोँ में जरुर पढ़ाया जाये। इस मौके पर पं० विकास महाराज ने सरोद वादन और प्रभाष महाराज ने तबला, अभिषेक महाराज ने सितार वादन से दर्शको को मुग्ध कर दिया। इस कार्यक्रम का आयोजन मानवाधिकार जननिगरानी समिति ने किया था।

Advertisement. Scroll to continue reading.

इस मौंके पर रमन मेग्सेसे पुरस्कार प्राप्त राजेंद्र सिंह एवं संदीप पाण्डेय के अलावा विधायक अजय राय ने भी विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन डॉ. लेनिन रघुवंशी एवं धन्यवाद श्रुति ने ज्ञापित किया।

Advertisement. Scroll to continue reading.
Click to comment

0 Comments

  1. JAI PRAKASH TRIPATHI

    August 16, 2014 at 2:51 pm

    ये कौन सा एवार्ड है

  2. nazim azad

    August 17, 2014 at 5:46 am

    बहुत बहुत मुबारक हो सर

  3. पवन सिहं

    August 18, 2014 at 12:09 pm

    जनमित्र अवार्ड के लिएढेरों शुभकामनाएं। वास्तव में आप इस अवार्ड के हकदार थे। काशी के विकास के लिए आपने जो कुछ किया है उसे इस शहर के प्रबुद्ध नाागरिक कभी भूल नहीं पाएंगे।

Leave a Reply

Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

भड़ास को मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप ग्रुप से जुड़ें- Bhadasi_Group

Advertisement

Latest 100 भड़ास

व्हाट्सअप पर भड़ास चैनल से जुड़ें : Bhadas_Channel

वाट्सअप के भड़ासी ग्रुप के सदस्य बनें- Bhadasi_Group

भड़ास की ताकत बनें, ऐसे करें भला- Donate

Advertisement