Connect with us

Hi, what are you looking for?

टीवी

आज तक, एबीपी न्यूज और एनडीटीवी को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का नोटिस

नई दिल्ली : सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने याकूब मेमन की फांसी कवरेज पर कड़ी आपत्ति जताते हुए तीन न्यूज चैनलों को कार्रवाई के नोटिस जारी कर दिए हैं। सरकार को फांसी से संबंधित समाचारों को प्रस्तुत करने के तरीके पर गंभीर आपत्ति है।

नई दिल्ली : सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने याकूब मेमन की फांसी कवरेज पर कड़ी आपत्ति जताते हुए तीन न्यूज चैनलों को कार्रवाई के नोटिस जारी कर दिए हैं। सरकार को फांसी से संबंधित समाचारों को प्रस्तुत करने के तरीके पर गंभीर आपत्ति है।

सरकार ने आज तक, एबीपी न्यूज, एनडीटीवी को मुंबई बम धमाके के दोषी याकूब पर उसकी फांसी के दिन कुछ विशेष कंटेंट दिखाकर न्यायपालिका और राष्ट्रपति का अनादर करने का आरोप लगाया है और उनके अलग-अलग शो कॉज नोटिस भेजे हैं। मंत्रालय को सबसे ज्यादा आपत्ति आज तक और एबीपी न्यूज पर छोटा शकील से फोन पर बातचीत दिखाने को लेकर है। उस इंटरव्यू में छोटा शकील ने याकूब मेमन को बेगुनाह बताया है। 

Advertisement. Scroll to continue reading.

अब चैनलों को 15 दिनों में अपना जवाब भेजना है। इस जवाब की समीक्षा गृह, रक्षा और विदेश मंत्रालय के अधिकारियों की एक इंटर मिनिस्टीरियल कमेटी करेगी और आगे की कार्रवाई पर चैनलों के संबंध में फैसला लेगी।

Advertisement. Scroll to continue reading.
Click to comment

0 Comments

  1. Gopalji Journalist

    August 9, 2015 at 8:57 am

    देश की सुरक्षा के प्रति खुली लापरवाही और सूचनाओं के अधिकार का खुला उलंघन किया है इन्होने। अपनी टीआरपी के चक्कर में और चौथे स्तम्भ के सजग प्रहरी के ठेकेदारों पर लगाम कसनी चाहिए।

  2. omprakash yadav

    August 9, 2015 at 2:49 pm

    सही किया सुचना मंत्रालय ने ।ये कार्यवाही उसी टाईम होनी चाहिए थी।आज तक की न्यूज मे पक्षपात आम जनता को भी नजर आता है।इसी कारण आज तक की विश्वनियता काफी कम हो गयी।आप के लिए देश से बढ कर चटपटी न्यूज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

भड़ास को मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप ग्रुप से जुड़ें- Bhadasi_Group

Advertisement

Latest 100 भड़ास

व्हाट्सअप पर भड़ास चैनल से जुड़ें : Bhadas_Channel

वाट्सअप के भड़ासी ग्रुप के सदस्य बनें- Bhadasi_Group

भड़ास की ताकत बनें, ऐसे करें भला- Donate

Advertisement