Connect with us

Hi, what are you looking for?

उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में छेड़खानी का विरोध करने पर बदमाशों ने पत्रकार के सिर में गोली मार दी

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में बदमाश इतने बेखौफ हो गए हैं कि वह पत्रकारों पर भी गोली चलाने लगे हैं। गाजियाबाद में पत्रकार ने अपनी भांजी के छेड़ने की तहरीर पुलिस को दी थी। पुलिस ने ना उसमें कार्यवाही की और ना ही किसी की गिरफ्तारी की। तहरीर देने से नाराज बदमाशों ने पत्रकार को गोली मार दी। पत्रकार जिंदगी और मौत से अस्पताल में लड़ रहा है।

गाजियाबाद के पत्रकार विक्रम जोशी का कसूर बस इतना था अपनी भांजी को लगातार छेड़ने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। तहरीर देने से नाराज बदमाशों ने बीती रात विक्रम को गोली मार दी। विक्रम के सिर में गोली लगी है। वह गंभीर हालत में यशोदा अस्पताल में भर्ती है।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement. Scroll to continue reading.

सवाल ये है कि अगर पुलिस पहले ही आरोपियों पर कार्रवाई कर देती तो शायद विक्रम आज अस्पताल में भर्ती ना होता।

गाजियाबाद में बदमाश लगातार हावी हो रहे हैं और पुलिस हाथ पर हाथ रख कर बैठी है। बदमाश अब पत्रकारों को भी अपना निशाना बनाने लगे हैं। जब पत्रकार ने तहरीर दी थी तो फिर आरोपी कैसे खुलेआम घूमते रहे? पुलिस लापरवाही का नतीजा है कि बदमाशों ने इस तरह की दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दे डाला।

Advertisement. Scroll to continue reading.

फिलहाल पत्रकार साथी विक्रम जोशी की तबियत नाज़ुक बनी हुई है।

Advertisement. Scroll to continue reading.
2 Comments

2 Comments

  1. DR MADHUSUDAN NAIR NAIR

    July 21, 2020 at 11:05 am

    फिल्म जिला गाजियाबाद के तर्ज पे फ़ी अपराध की शरणस्थली होता जा रहा है गाजियाबाद नवनीत भाई जैसा कोई तेज तर्रार पुलिस अधिकारी की जरुरत है

  2. Sunil Sharma

    July 29, 2021 at 10:05 am

    Ab to aaspas ki janta k dwara un logon ko pakadne ke baad beech chaurahe pr jinda jala dena chahiye…

    Or janta me se ek bhi aage kyu nhi aayaa

    Or agr police esa kregi to kahenge ki police ne maar diya..

Leave a Reply

Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

भड़ास को मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप ग्रुप से जुड़ें- Bhadasi_Group

Advertisement

Latest 100 भड़ास

व्हाट्सअप पर भड़ास चैनल से जुड़ें : Bhadas_Channel

वाट्सअप के भड़ासी ग्रुप के सदस्य बनें- Bhadasi_Group

भड़ास की ताकत बनें, ऐसे करें भला- Donate

Advertisement