Connect with us

Hi, what are you looking for?

सियासत

सहारा पर 40 करोड़ डॉलर का दावा ठोंकेगी ‘मिराच’ कंपनी

न्यूयार्क : अमेरिका की कंपनी मिराच कैपिटल ने मंगलवार को कहा कि वह सहारा समूह के खिलाफ 40 करोड़ डालर का मानहानि मुकदमा दायर करने की तैयारी कर रही है। मिराच का आरोप है कि सहारा समूह के साथ वित्तीय सौदा नाकाम रहने के कारण उसने अपूरणीय क्षति हुई है और उसके निवेशकों का भरोसा हिला है।

<p>न्यूयार्क : अमेरिका की कंपनी मिराच कैपिटल ने मंगलवार को कहा कि वह सहारा समूह के खिलाफ 40 करोड़ डालर का मानहानि मुकदमा दायर करने की तैयारी कर रही है। मिराच का आरोप है कि सहारा समूह के साथ वित्तीय सौदा नाकाम रहने के कारण उसने अपूरणीय क्षति हुई है और उसके निवेशकों का भरोसा हिला है।</p>

न्यूयार्क : अमेरिका की कंपनी मिराच कैपिटल ने मंगलवार को कहा कि वह सहारा समूह के खिलाफ 40 करोड़ डालर का मानहानि मुकदमा दायर करने की तैयारी कर रही है। मिराच का आरोप है कि सहारा समूह के साथ वित्तीय सौदा नाकाम रहने के कारण उसने अपूरणीय क्षति हुई है और उसके निवेशकों का भरोसा हिला है।

बताया गया है कि सहारा समूह ने भी मिराच पर नाकाम रहे 2.05 अरब डालर के ऋण सौदे के मामले में धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप लगाया है और उसने पिछले महीने अमेरिकी कंपनी के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू की है। संकटग्रस्त समूह का आरोप था कि मिराच और इसके मुख्य कार्यकारी सारांश शर्मा के आपराधिक कृत्य और इतने बड़े सौदे को पूरा करने की वित्तीय क्षमता के अभाव के कारण यह सौदा टूटा जिससे कीमती समय एवं संसाधन बर्बाद हुआ और सहारा की प्रतिष्ठा को भी झटका लगा।

Advertisement. Scroll to continue reading.

अपनी विज्ञप्ति में मिराच ने कहा है कि सहारा समूह उसके खिलाफ आधारहीन आरोप लगा रहा है बावजूद इसके कि तथ्यात्मक साक्ष्य से सहारा का जालसाजी का मनगढ़ंत आरोप बिल्कुल खारिज हो जाता है। कंपनी ने कहा कि लखनऊ की कंपनी, सहारा और इसके प्रतिनिधि लगातार मिराच और इसके मुख्य कार्यकारी शर्मा की साख पर सवाल खड़े करते रहे हैं। मिराच ने कहा कि कंपनी ने सहारा समूह और इसके सहयोगी माने जाने वाले एक मीडिया संगठन पर 40 करोड़ डालर का मुकदमा दायर किया है। मिराच ने सहारा के प्रतिनिधियों पर विशिष्टता अनुबंध को तोड़ने का आरोप लगाया। 

Advertisement. Scroll to continue reading.
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

भड़ास को मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप ग्रुप से जुड़ें- Bhadasi_Group

Advertisement

Latest 100 भड़ास

व्हाट्सअप पर भड़ास चैनल से जुड़ें : Bhadas_Channel

वाट्सअप के भड़ासी ग्रुप के सदस्य बनें- Bhadasi_Group

भड़ास की ताकत बनें, ऐसे करें भला- Donate

Advertisement