Connect with us

Hi, what are you looking for?

ये दुनिया

एमपी का एक जेल अधिकारी 25 करोड़ से ज्यादा का मालिक

भोपाल। लोकायुक्त पुलिस ने शनिवार सुबह मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित जेल मुख्यालय में पदस्थ उप महानिरीक्षक (डीआईजी) उमेश कुमार गांधी के घर और निजी ठिकानों पर छापा मारा। लोकायुक्त पुलिस द्वारा मारे गए छापे में डीआईजी उमेश कुमार गांधी के घर से करीब 25 करोड़ से अधिक संपत्ति का खुलासा हुआ। लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई जारी है। कुछ दिनों पहले लोकायुक्त पुलिस को डीआईजी गांधी के खिलाफ आय से अधिक की संपत्ति की प्रमाण सहित शिकायतें मिली थी।

शिकायतों की जांच के बाद लोकायुक्त पुलिस ने गांधी के शासकीय आवास और अन्य ठिकानों पर छापे की कार्रवाई की। लोकायुक्त पुलिस को उमेश गांधी के आवास से 25 करोड रूपये से अधिक की आय से अधिक चल एवं अचल संपत्ति का पता चला है। अभी तक बरामद किए गए दस्तावेजों से गांधी की इंदौर, भोपाल, रायसेन, सागर, कटनी और जबलपुर में करीब 27 मकान, दुकाने, प्लाट और जमीने होना पाया गया है। इस संपत्ति के दस्तावेजों का पूरा परीक्षण करने के बाद ही वास्तविक मूल्य का पता चल पायेगा।

लोकायुक्त पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच मे 25 करोड से अधिक की संपत्ति होने का खुलासा हुआ है। भोपाल और सागर में गांधी और उनके भाई अजय गांधी के भोपाल स्थित ओल्ड सुभाष नगर के मकान से अभी तक मिले दस्तावेजों और अन्य सामान तथा रिकार्ड को खंगालने की कार्रवाई जारी है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...