Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

सड़क हादसे में एक ही गांव के 27 लोगों की मौत

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में सड़क हादसे में 27 लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में शिकार हुए लोग एक ही गांव के रहने वाले हैं। ये दर्दनाक हादसा तब हुआ जब ये लोग एक मंगनी समारोह में शामिल होने के लिए बस से एटा जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि बस एटा जिले के नागला बिहारी की ओर जा रही थी। बस एक निजी स्कूल की थी। मुख्य विकास अधिकारी सतीश कुमार और उप प्रखंडीय जिलाधिकारी जय शंकर दुबे दुर्घटना स्थल पर पहुंच गए हैं और राहत कार्य की निगरानी कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि ऊंचा थाना क्षेत्र के हवेली गांव के निकट लगभग 40 लोगों को लेकर तिलक चढ़ाने एटा जा रही एक बस ट्रक से भिड़ गई जिससे 27 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया है कि दुर्घटना में 12 से अधिक लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं और उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना में बस चालक की भी मौत हो गई है और अन्य एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल है। पुलिस ने 23 शवों की पहचान कर ली है। गंभीर रूप से घायलों को आगरा के एस.एन. मेडीकल कालेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यहां से 120 किलोमीटर दूर स्थित मैनपुरी जिले में पुलिस ने बताया कि बस एटा जिले के नागला बिहारी की ओर जा रही थी। इस हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...